Posts

Showing posts from October, 2021

जन्मदिन विशेष: फांसी के पहले बावजू होकर तिलावत ए कुरआन करने वाला महान क्रान्तिकारी अशफाक उल्लाह खां

Image
रिपोर्ट-इम्तिताज़ खान शहीद अशफाक उल्लाह खां भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर क्रांतिकारी सेनानियों में एक और ‘हसरत’ उपनाम से उर्दू के अज़ीम शायर थे। उत्तर प्रदेश के कस्बे शाहजहांपुर में जन्मे अशफाक ने अपने ही शहर के क्रांतिकारी शायर राम प्रसाद बिस्मिल से प्रभावित होकर अपना जीवन  वतन की आज़ादी के लिए समर्पित कर दिया था। वे क्रांतिकारियों के उस प्रमुख जत्थे के सदस्य थे जिसमें राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आज़ाद, मन्मथनाथ गुप्त, राजेंद्र लाहिड़ी, शचीन्द्रनाथ बख्सी, ठाकुर रोशन सिंह, केशव चक्रवर्ती, बनवारी लाल, मुकुंदी लाल शामिल थे। चौरी चौरा की घटना के बाद असहयोग आंदोलन वापस लेने के महात्मा गांधी के फ़ैसले से क्षुब्ध इस जत्थे ने एक अहम बैठक में हथियार खरीदने के लिए ट्रेन से सरकारी ख़ज़ाने को लूटने की योजना बनाई। उनका मानना था कि वह धन अंग्रेजों का नहीं था, अंग्रेजों ने उसे भारतीयों से हड़पा था। 9 अगस्त, 1925 को अशफाक उल्लाह खान और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में आठ क्रांतिकारियों के दल ने सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन पर हमला कर वह खजाना लूट लिया। अंग्रेजों को हिला देने व

बेनज़ीर भुट्टो: कभी एक 28 साल की लड़की तानाशाह से लड़ कर प्रधानमंत्री बनी थी

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान “मेरी आपबीती” बेनज़ीर भुट्टो की कहानी,बेनज़ीर जिसके बाप बिना किसी गुनाह के सिर्फ अपने फायदे के लिए फांसी पर लटका दिया गया। जिस पर इतने ज़ुल्म किये गए कि लिखते लिखते वो खुद थक गयी और ये सब कुछ कहाँ हुआ? वहां जहां जिस देश मे वो पैदा हुई थी जहां उसने ख़्वाब देखें थे वहां ही उसे कैद होना पड़ा। मगर उसका दोष क्या था? बस इतना की उसने सवाल करना बंद नहीं किया था। बेनज़ीर की इस आत्मकथा को पढ़ने से पहले आपको ये जानना चाहिए कि क़रीबन 400 पेज की ये ऑटोबायोग्राफी तीन मुख्य किरदारों के बीच घूमती हैं। पहला किरदार खुद बेनज़ीर भुट्टो,जो होश संभालने से लेकर मरते दम तक अपने देश और अपने लोगों के इंसाफ और उनकी तरक्की के लिए गए वादों के लिए लड़ती रही थी। दूसरा किरदार है जर्नल जियाउलहक का जिसने “तानाशाह” होने का मतलब बताया जिसने ये बताया कि इंसान ज़ुल्म करते करते कहाँ तक पहुंच सकता है क्या क्या कर सकता है। सिर्फ अपनी तानाशाही के गुरुर पर वो एक देश के एक प्रधानमंत्री को पहले तो बेदर्दी से मारने का हुक्म देता है और फिर उसके परिवार को इतना भी हक़ नहीं देता है का उसका “अंतिम संस्कार” भी ढंग स

मुफ़्ती अब्दुर्रहमान सिबतैन ने किया आसिफ़ रजा का इस्तक़बाल,सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान तालिब इल्म-आसिफ रज़ा, का मदरसा जामिया नूरिया रजविया के नाज़िम मुफ़्ती अब्दुर्रहमान ने एक प्रोग्राम के तहत जोर दार इस्तकबाल किया। तहसील बल्दीराय के आलामऊ  में स्थापित मदरसा नूरिया रजविया के तालिब इल्म आसिफ़ रज़ा के उस्ताद कारी  हसनैन की मौजूदगी में बिना देखे पूरी मुक़म्मल क़ुरान हिफ्ज़ करके 8 घंटे में मुंहजबानी अपने उस्ताद और दीगर उलमा को सुनाया, नाज़िम मदरसा मुफ़्ती अब्दुर्रहमान ने बताया अमूमन एक पारा मुंह जबानी पढ़ने में 15 से 17 मिनट का वक़्त लगता है और तालिबइल्म  आसिफ़ रजा ने सुबह नमाज़ फज्र के बाद से हिफ़्ज़ कुरआन   सुनाना शुरू किया और तकरीबन आठ घंटे से कुछ कम समय में पूरा कुरआन मुक़म्मल सुना दिया, जो अपने आप में एक बहुत बडी उपलब्धि है। इश्तेकबालिया प्रोग्राम में मौलाना शमीम अहमद, मौलाना शाबान,हफ़िज माबूद, मौलाना नासिर,ताज मोहम्मद, हाजी रहमत अली, निसार अहमद, नसीब अहमद, इज़हार अहमद, इश्तियाक अहमद, हिलाल अहमद, बसीर अहमद, फैय्याज अहमद, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र ने मनाया विश्व खाद्य दिवस

Image
रिपोर्ट-सुधा सिंह सुलतानपुर- कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर 2021 को ग्राम- पदारथपुर, दौलतपुर, विकास खण्ड- जयसिंहपुर, सुलतानपुर में आयोजित किया गया जिसमें कुल 98 कृषकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के शुरूआत में केन्द्र के वैज्ञानिक श्री एस पी मिश्र ने अपने उद्बोधन भाषण में कृषकों को विश्व खाद्य दिवस की महत्ता एवं इतिहास की चर्चा करते हुए आज के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कृषकों की भूमिका और कृषि उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता युक्त उत्पादन एवं खाद्य पोषण मान की चर्चा के साथ विश्व की आबादी को स्वस्थ रखने में कृषकों की भूमिका और उनके महत्व पर विस्तृत रूप से चर्चा की।  डा0 आर के सिंह वैज्ञानिक- उद्यान ने उपस्थित कृषकों से चर्चा करते हुए बताया कि गृह वाटिका की स्थापना करके कृषक/महिला कृषक शुद्व सब्जी उत्पादन करके अपने और अपने परिवार को स्वस्थ रख सकेंगे तथा घर के अनुपयोगी डिब्बा, बोतल आदि का उपयोग करके ‘वर्टिकल गार्डिनिंग‘ द्वारा भी जैविक सब्जी का उत्पादन करके परिवार को स्वस्थ एवं गृह को स्वच्छ रखने में सफल होगे।              केन्द्

कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र ने मनाया महिला सम्मान दिवस

Image
रिपोर्ट-सुधा सिंह सुलतानपुरः- कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा ग्राम- मैरी रंजीत, विकास खण्ड- मोतिगरपुर, सुलतानपुर में ‘‘ महिला किसान दिवस ‘‘ दिनांक 15 अक्टूबर, 2021 को आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर कुल 94 महिला कृषकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के शुरूआत में केन्द्र  के वैज्ञानिक डा0 ए के सिंह ने कृषि में महिलाओं की भूमिका को मान्यता देने, उन्हें कृषि की मुख्य धारा से जोड़ने तथा कृषि एवं सहायक घटकों में श्रमसाध्य कार्यों में उनकी विशेष भूमिका के महत्व की चर्चा की कि  ‘‘कृषि महिला प्रधान उद्यम है‘‘ यह सूक्ति गलत नहीं होगी, किन्तु अभी महिलाओं के लिए कृषि वैज्ञानिकों को बहुत कुुछ सोचने व करने की जरूरत तथा संभावनाएं है जिससे उनकी जरूरत के अनुसार रूकावट को कम करने के कृषि यन्त्र बनाकर श्रमसाध्य यन्त्रों के साथ महिलाओं को कृषि में और अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।             कार्यक्रम सहायक- श्रीमती नीना सक्सेना ने बताया कि आज भी कृषि एवं घरेलू कार्यों को मिलाकर पुरूषों से अधिक कार्य करने के बावजूद भी उनके कार्यों के महत्व को आंका नही ंजा रहा है जबकि महिलाएं किफा

सपा की ओर से निकाली गई पाल ,बघेल, धनगर समाज संवाद यात्रा

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान इंजीनियर मिर्जा इशराक बेग ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर सम्मानित किया मौजूदा भाजपा सरकार पाल बघेल धनगर समाज को कुचलने का काम कर रही है:-श्याम लाल पाल सुल्तानपुर-समाजवादी पार्टी की ओर से पाल बघेल धनगर समाज संवाद यात्रा सुल्तानपुर पहुंची।  आज शुक्रवार को सुल्तानपुर जिला मुख्यालय आशीर्वाद मैरिज हाल में संवाद यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। सपा जिला अध्यक्ष पृथिवी पाल यादव व इंजीनियर मिर्जा इशराक के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश सचिव श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री जानकी पाल, काशी नाथ पाल,सुषमा पाल एवं महेन्द पाल का भारी स्वागत किया । श्याम लाल पाल ने सभा को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को विकास पथ पर आगे बढ़ाकर उत्तम प्रदेश बनाया था योगी महराज के राज में अन्याय, अत्याचार और अपराध,बढ़ने से जनता दुःखी है भाजपा शासन काल में पाल, बघेल धनगर समाज के लोगों के साथ घोर अन्याय हुआ सरकार इनको कुचलने का काम कर रही है सपा महंगाई,भरस्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ संघर्ष कर

एकीकृत पोषक तत्व प्रबन्धन विषयक आयोजित प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

Image
रिपोर्ट-सुधा सिंह सुलतानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र पर आज दिनांक 12 अक्टूबर, 2021 को एकीकृत पोषक तत्व प्रबन्धन विषयक आयोजित प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी, सुलतानपुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी, उप कृषि निदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 जे बी सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के अभिवादन सम्बोधन के साथ ही प्रतिभागियों को अपने क्षेत्र में पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य करने सुझाव देते हुए उनके सफलता की कामना की। इसी क्रम में उप कृषि निदेशक द्वारा प्रतिभागियों को पोषक तत्व प्रबन्धन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आप अपने क्षेत्र के किसानों को बेहतर तकनीकी सलाह देकर अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करें।  मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के उपरान्त प्रशिक्षण की उपयोगिता पर बल देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। उक्त अवसर पर फैसिलिटेटर श्री आर आर सिंह एवं अतुल कुम

कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान

Image
रिपोर्ट-सुधा सिंह सुलतानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 12 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान का आयोजन कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्था के कृषि संकाय परिसर में किया गया। जिसके अन्तर्गत कृषि स्नातक छात्र/छात्राओं को रसोई के कचरे से खाद उत्पादन तकनीकी के महत्व को समझाते हुए केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 सी के त्रिपाठी द्वारा बताया गया साथ ही उपस्थित प्रतिभागियों को अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखने एवं स्वच्छता के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गयी।  इसी क्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 आर के सिंह द्वारा प्रक्षेत्र अवशेष से कम्पोष्ट बनाने की तकनीक पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को बताया गया कि फसल अपशिष्ट, मण्डी अपशिष्ट आदि के द्वारा वर्मीकम्पोस्ट से खाद कैसे तैयार करें पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। अतुल कुमार ंिसह द्वारा प्रतिभागियों को कृषि में जैविक खाद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि मृदा स्वास्थ्य प्रबन्धन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। साथ ही साथ प्रतिभागियों को ‘‘रसोईं

गोमती मित्र लगातार तट पर जमा मिट्टी को हटाने में लगे हुए हैं-- रूद्र विश्वदीप

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान सुलतानपुर-गोमती मित्रों ने लगातार दैनिक श्रमदान करते हुए रविवार १० अक्टूबर को साप्ताहिक श्रमदान के दिन बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर घटते जलस्तर के बाद तट पर जमा मिट्टी को लगभग हटाने में सफलता प्राप्त की,,काम मेहनत का है और दुश्वारी भरा है लेकिन गोमती मित्रों की आस्था के आगे कुछ नहीं यह कहना है युवा मंडल के वरिष्ठ सदस्य रूद्र विश्वदीप का,, प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह एवं मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी बताते हैं कि श्री शनिदेव नवग्रह मंदिर में प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना कार्यक्रम के चलते दो दिन से लगातार थके रहने के बावजूद गोमती मित्रों ने भरपूर मेहनत की,,  शनिवार देर रात श्री शनिदेव नवग्रह मंदिर में पुनर्स्थापित प्रतिमाओं के सम्मुख पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह 'छंगू' एवं वरिष्ठ सपा नेता (सभासद प्रतिनिधि) रमेश सिंह 'टिन्नू' ने महा आरती की,श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा। साप्ताहिक श्रमदान में मुख्य रूप से उपस्थित रहे संरक्षक रतन कसौधन,राजेश पाठक,संत कुमार प्रधान,दिनकर सिंह,अजय प्रताप सिंह,विनोद सेठ,

प्रक्षेत्र दिवस में अन्नदाता को दी गई तकनीकी जानकारी जैविक खेती से होगा ज्यादा मुनाफा:-कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान जनपद सुलतानपुर के कादीपुर तहसील के करौंदी कला विकास खण्ड के भूपतिपुर गाँव में कृषि विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन(तिलहन घटक)योजनान्तर्गत प्रक्षेत्र दिवस का हुआ आयोजन जहाँ जय ज्ञान एग्री जंक्शन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड(FPO) जय ज्ञान नगर उनुरखा,अखण्ड नगर द्वारा अन्नदाता को तकनीकी खेती के लिए जागरूक किया गया कृषि सलाहकार जय प्रकाश श्रीवास्तव ने अन्नदाता को कृषि यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और अन्नदाता से पराली जलाने पर हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अन्नदाता फसल अवशेष में डी कंपोजर का प्रयोग करके उसका कम्पोस्ट बना कर अपनी फसल में प्रयोग करें।जहाँ कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने अन्नदाता को जागरूक करते हुए कहा कि अन्नदाता अपनी फसल का उत्पादन बढ़ाने और उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए जैविक खेती अपनाए जिससे कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिलेगा उन्होंने मृदा परीक्षण के लिए अन्नदाता को जानकारी दिया उन्होंने मशरूम की खेती की जानकारी देते हुए कहा कि अन्नदाता मशरूम का उत्पादन करें जिसमे कम लागत

सुधा सिंह को प० दीनदयाल उपाध्याय सम्मान से किया गया सम्मानित

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान   दिल्ली- भारतीय बौद्ध संघ दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित प. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर सामाजिक समरसता व महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन एवं पं दीनदयाल स्मृति -2021 एनडीएमसी सभागार नई  दिल्ली में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष भन्ते संघप्रिय राहुल जी ने किया।      सुधा सिंह को समाज मे उत्कृष्ट कार्यो के लिए पं दीन दयाल उपाध्याय स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री श्री मुख़्तार अब्बास नकवी जी मौजूद रहे विशिष्ठ अतिथि संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी, अल्पसंख्यक राज्य मंत्री श्री जॉन बारला जी, दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी श्री वासु रुखड़ जी, हटा विधायक श्री पुरुषोत्तम लाल तंतुवाय जी, पूर्व संसद श्रीमती अनीता आर्य जी, श्री  पूर्व डीआईजी पंजाब श्री सुरेश शर्मा जी, सदस्य, एनडीएमसी श्रीमती विशाखा सैलानी जी,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्षश्री प्रह्लाद भाई चौहान जी ने  अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम में

भाजपा ने मनाया गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिन

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान सुलतानपुर-इसौली विधानसभा के मण्डल बल्दीराय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर बल्दीराय भाजपा मण्डल कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि के नेतृत्व में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पार्चन करने पश्चात पारा चौराहा से तिरंगा यात्रा को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक आचार्य सूर्यभान पाण्डेय ने झण्डा दिखाकर रवाना किया | जोकि वन्दे मातरम् , भारत माता की जय एवं योगी, मोदी जिन्दाबाद का नारेबाजी करते हुए अरवल ग्रामसभा के पूरे नेमा में स्थित माता कल्याणी देवी मन्दिर पर समाप्त हुआ। इसके उपरांत मन्दिर परिसर में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ किया गया | मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने बताया कि आज यह कार्यक्रम मण्डल के सभी शक्ति केन्द्रों पर सम्पन्न हो रहा है।  इस अवसर पर  जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव, मण्डल प्रभारी राम नरायन उपाध्याय, महामंत्री नरेंद्र अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजधर शुक्ल, पिछड़ा मोर्चा विशाल जायसवाल, किसान, युवा,पिछड