Posts

Showing posts from October, 2020

जिलाधिकारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान   सुल्तानपुर- जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज ‘‘मिशन शक्ति‘‘ कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम जनपद में 17 से 25 अक्टूबर, 2020 तक वृहद रूप से संचालित किया गया। ‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान के 9वें दिन  जिलाधिकारी द्वारा समापन किया गया।        जिलाधिकारी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि महिलायें शक्ति का रूप है उनकी सुरक्षा, उनका सम्मान एवं स्वावलंबन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिये। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं/बालिकाओं को कानून की जानकारी न होने के कारण उनको विभिन्न प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, परन्तु मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया है और आगे भी जागरूक किया जाता रहेगा। जब तक महिलायें पूर्ण रूप से सशक्त नहीं हो जाती है। यही हम सब लोगों का कर्तव्य एवं जिम्मेदारी है। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान में कार्यरत सभी टीमों की प्रशंसा की और सभी को अच्छे ढंग से व समयबद्ध तरीके से अभियान को सफल बनाने के लिये धन्यवाद

नारी है तो दुनिया है, नारी का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है-जिला प्रोबेशन अधिकारी।

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान सुधा फाउंडेशन के बैनर तले ’नारी शक्ति’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन            सुलतानपुर-नारी है तो दुनिया है। नारी का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार की अनेक योजनाएं नारी के उत्थान और विकास के लिए संचालित हैं, जिनकी सम्यक जानकारी से महिलाएं लाभ उठा सकती हैं।           उक्त बातें मुख्य अतिथि/जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार ने आज तहसील बल्दीराय क्षेत्र अन्तर्गत राम मिलन सालिकराम ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बल्दीराय के प्रांगण में सुधा फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा सिंह के संयोजन में आयोजित मिशन नारी शक्ति के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा, स्वावलम्बन, नारी स्वाभिमान के साथ-साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर विशेष जोर देते हुए उपस्थित लोगों जागरूक किया । उन्होंने कहा कि अब महिलाओं/बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि डटकर मुकाबला करने की जरूरत है।            उक्त कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि जिला प्रोविजन अधिकारी अशोक कुमार व उनकी पत्नी सुमन द्वारा दीप प्रज

सुधा फाउंडेशन ने 'नारी शक्ति' कार्यक्रम का किया आगाज विधवा महिलाओं को वितरित किया अंगवस्त्र

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान सुल्तानपुर-तहसील बल्दीराय क्षेत्र अंतर्गत गोस्वामी बाबा इंटर मीडिएट कॉलेज विरधौरा के प्रांगण में मिशन नारी शक्ति  कार्यक्रम का आयोजन सुधा फाउंडेशन अध्यक्ष सुधा सिंह ने किया।  जिसमें मुख्य रुप से नारी सम्मान नारी स्वालंबन नारी स्वाभिमान के साथ बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ पर विशेष कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक रमेश कुमार सिंह रहे। सुधा फाउंडेशन अध्यक्ष सुधा सिंह,कोषाध्यक्ष कुसुम सिंह ,महिला शक्ति जिला उपाध्यक्ष गुप्ता गोमती मित्र मंडल सदस्य श्रीमती संतोष गुप्ता, जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, तहसील अध्यक्ष इम्तियाज खान ,चेयरमैन कवि करामराज शर्मा तुकांत,कवयित्री अखिलेश तिवारी "डाली"  तहसील उपाध्यक्ष जगन्नाथ मिश्रा,रंजीत सिंह, युवा तहसील अध्यक्ष बाल गोविंद मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष बब्बन वर्मा ,सचिव सोहेल आलम, राहुल दुबे अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

विधायक ने फीता काट कर सोनम ढाबा का किया उद्घाटन

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान सुल्तानपुर-लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर अलीगंज के खड़सा में सोनम ढाबा का उद्घाटन विधायक अबरार अहमद ने फ़ीता काट कर किया। मुख्य अतिथि इसौली विधायक अबरार अहमद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ढाबा का होना सराहनीय योगदान है। ऐसे में होटल संचालक तसलीम बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में रेस्टोरेंट खोलकर यहां के लोगों को स्वादिष्ट भोजन परोसने का काम कर किया है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बबलू,मोंटी मिश्रा,अकलीम,सोहराब अहमद,अब्दुल गफ्फार, वसीक अहमद,अखलाक अहमद,चांद मोहम्मद,मुस्लिम भाई रियाज़ अहमद हैदर,शमसाद,सफीर अहमद,अब्दुल सलाम व सद्दू सहित कई लोग मौजूद रहे।

थाने पर महिला हेल्प डेस्क "मिशन शक्ति" के ऊषा सिंह ने किया फीता काट कर सुभारम्भ

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान बल्दीराय,सुल्तानपुरमहिलाओं पर बढ़ रहे  अत्याचार के विरूद्ध महिलाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान में समर्पित 180 दिन का महत्वपूर्ण अभियान 'मिशन शक्ति' के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने बल्दीराय थाना परिसर में फीता काटकर किया।महिला हेल्प डेस्क महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी।तय समय सीमा के भीतर फाइनल रिपोर्ट भी लगेगी।महिला और बालिकाओं की समस्या के निदान व सुरक्षा के संबंध में अलग से महिला कांस्टेबल और कक्ष की व्यवस्था थाना परिसर में की गई है। जिला पंचायत अध्यक्षा ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से 'मिशन शक्ति' अभियान को नई ऊर्जा मिली है। खंड विकास अधिकारी अजंली सरोज,वार्डन कस्तूरबा गांधी तारा वर्मा,आचार्य सूर्यभान पांडेय व थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने महिला सुरक्षा व जागरूकता से संबंधित लोगों को दी जानकारी मुहैया कराई इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,राजधर शुक्ला,वलीपुर चौकी इंचार्ज विकास सिंह, ,

शारदीय नवरात्र पर मिशन शक्ति की शुरुआत

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान सुल्तानपुर-बल्दीराय शिक्षा क्षेत्र  में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अश्विन मास की शुक्ल पक्ष यानी शारदीय नवरात्र के दिन 'मिशन शक्ति' की शुरुआत की। प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए शुरू किया गया यह अभियान नौ दिनों तक चलेगा। इसी क्रम में विकास खण्ड बल्दीराय में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय बहुरावा में किया गया कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि सुश्री अंजली सरोज रहीं अभियान की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्रीमती ऊषा सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी सुश्री अंजली सरोज  व खण्ड शिक्षा अधिकारी सरताज अहमद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन का शुभारंभ किया।  ‘मिशन शक्ति’ के सफल क्रियान्वयन के संबंध में सभी विद्यालयों में अध्ययन रत बालिकाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जाए उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के संदर्भ में एक व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है। अभियान के तहत महिलाओं

बेटियां देश की है आधार शिला,इनसे होता है भविष्य उज्जवल-उपजिलाधिकारी

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत श्री गोश्वामी आदर्श इंटर मीडिएट कॉलेज विरधौरा में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समित के बैनर तले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बल्दीराय राजेश सिंह ने कहा कि बेटियाँ देश की आधार शिला है इन्ही से देश का भविष्य तय होता है हर क्षेत्र में लड़कियां आगे बढ़ रही है। विशिष्ट अतिथि के रूप के में बल्दीराय के क्षेत्राधिकारी विजयमल यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास के साथ अराजक तत्वों का विरोध करने की जरूरत है विरोध करने पर वह आप लोगों के सामने नहीं टिक पाएंगे  अपराध निरोधक कमेटी के जिला सचिव अमर बहादुर सिंह ने कहा समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर स्थान मिल रहा है दिन प्रतिदिन उन्नत की सीढ़ियां प्राप्त कर रही हैं महिलाएं अबला नहीं रह गई हैं बल्दीराय थाने की महिला कांस्टेबल को अपराध निरोधक कमेटी की पदाधिकारी रामवती विश्वकर्मा व अन्य महिलाओं ने फूल माला से सम्मानित किया विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा यशस्वी मौर्य ने

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के विशेष आमंत्रित सदस्य हिमांशु मालवीय की उपस्थिति व्यापारियों ने किया विचार विमर्श

Image
रिपोर्ट-सुधा सिंह सुल्तानपुर-उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के विशेष आमंत्रित सदस्य हिमांशु मालवीय जी के नगर के शाहगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी कार्यक्रमों व व्यापारी समस्याओं के बारे में विचार विमर्श हुआ। व्यापारियों के बीच निम्न बिन्दुओ पर विचार विमर्श हुआ:- 1.जहां एक ओर व्यापारी वर्ग को कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन के समय से उभरे हुए कुछ महीने भी नही बीते और दूसरी ओर अभी  दुर्गा पूजा का माहौल भी चल रहा है नवरात्र प्रारंभ हो चुका है नवरात्र के प्रथम दिन से ही खाद्य विभाग द्वारा से व्यापारियों को उत्पीड़न शुरू हो गया है व उनकी दुकानों में प्रवेश करके सैंपलिंग किया जा रहा है जिससे व्यापारी वर्ग में आक्रोश व्याप्त है जिसके फलस्वरूप व्यापारियों का एक समूह अपनी पीड़ा को उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के विशेष आमंत्रित सदस्य हिमांशु मालवीय जी के समक्ष रखी।  पीड़ा को सुनने के बाद श्री हिमांशु जी ने कहा कि इसकी शिकायत मा. सांसद जी को उनके पिछले दौरे पर बताई थी और उन्होंने कुछ महीने के लिए सहूलियत दिलाये जाने का आश्वासन दिया थ

बनाकर भव्य सीता कुंड धाम, गोमती मित्र तभी करेंगे विश्राम

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान  गोमती मित्रों का संकल्प है कि सीता कुंड धाम को उसका पौराणिक वैभव प्रदान कर तथा मां गोमती की अविरल निर्मल धारा करके ही दम लेंगे और उसी संकल्प के आधार पर आठ वर्ष लंबी उनकी यात्रा अनवरत जारी है,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी कहते हैं कि साप्ताहिक श्रमदान का सिलसिला भी कभी नहीं रुका,११ अक्टूबर को प्रातःसे ३ घंटे अनवरत श्रमदान करके तट,स्नान घाट,सीता उपवन,श्राद्ध स्थल आदि को साफ सुथरा किया गया,कटावा घाट पर भी बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महेश प्रताप सिंह,ज्वाला प्रसाद, रामरतन मौर्य,जटाशंकर,अर्जुन पंडित,जैसराज निषाद,शशि प्रताप योगी,बृजेश राय, करमचंद निषाद,कृष्णराम सिंह,आलोक निषाद आदि की उपस्थिति में श्रमदान किया गया। सीता कुंड धाम का श्रमदान प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन के नेतृत्व में रतन कसौधन,संत कुमार,अजय प्रताप सिंह,राजेश पाठक,राम क्विंचल मौर्य,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,राजेंद्र सोनी,मुन्ना सोनी,सुनील कसौधन,रामेंद्र सिंह राणा,विपिन सोनी,अजीत शर्मा,अजय वर्मा,दाऊजी,सौरभ,जय नाथ,अनुज,सोनू सिंह,अर्जुन,महेश प्रताप,वासु आदि की उपस्थिति में स

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोला गया 50 बच्चियों का खाता

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री की अति महत्वपूर्ण योजना सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष  व जिला पंचायत सदस्य बबिता अखिलेश तिवारी के अथक प्रयास से आज सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 50 बच्चियों  का खाता खोला गया जिसमें प्रधान अधीक्षक सूबेदार सिंह, मैनेजर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक राजेश यादव,डाक सर्वेक्षण त्रिभुवन नाथ यादव, डाक सर्वेक्षण अनुपम सभी डाकघर के BPM बिनगी रूबी अग्रहरि, जजौर पंकज मिश्र ,सौहगौली जय गोविंद पाठक, खादर बसंत पुर प्रेम प्रकाश, भंडरा रघुनाथ सिंह, विनय विहारी पाठक,अखिलेश तिवारी,सोनू पांडेय कोटेदार ,सुनीता जी, पाठक प्रिंसी तिवारी,  सचिन शुक्ला,अमन मिश्र अंकित तिवारी समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बेटियों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी है सुकन्या समृद्धि योजना-बबिता अखिलेश तिवारी

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान सुल्तानपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने लिए सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत दो जगह सौहगौली व मड़हा इंटर कॉलेज में कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें कैम्प आयी हुई  सभी बिटिया का सुकन्या समृद्धि योजना का और QR भी खाता खोला गया जिसमें प्रधान अधीक्षक सूबेदार सिंह,श्री राजेश यादव जी ,अखिलेश तिवारी, काली सहाय पाठक,पोस्ट मास्टर बाल गोविंद पाठक, प्रेम प्रकाश मिश्रा,विनय विहारी पाठक सुनीता पाठक,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कुड़वार, राकेश तिवारी, विपिन पांडेय ,रजत द्विवेदी, अनुज शर्मा सचिन शुक्ला, अमन मिश्रा प्रिंसी तिवारी आदि उपस्थित रहें।

शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार की भी शिक्षा बच्चों को देना आवश्यक- मिथिलेश नारायण

Image
रिपोर्ट-सुधा सिंह सुल्तानपुर:  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुलतानपुर वंदना सभा में क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षा प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश श्रीमान मिथिलेश नारायण जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।  श्रीमान मिथिलेश नारायण जी ने सामाजिक मूल्यों पर अपने विचार को रखा कि हमें समाज में किन-किन बातों पर विशेष ध्यान देना है।  नवीन राष्ट्रीय शिक्षानिति 2020 पर बिस्तार सें चर्चा करते हुये  उन्होंने कहा कि हमें अपने शिक्षा के साथ-साथ सभी छात्र छात्राओं को संस्कार का भी पाठ पढ़ाना चाहिए इस पर बोलते हुए, श्रीमान मिथिलेश जी ने कहा कि आज हमारे समाज में संस्कार की कमी होती जा रही है नए युवक आधुनिकता की तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं अंग्रेजी पढ़ रहे हैं और अंग्रेज बन रहे हैं विस्तार से इन बातों पर ध्यान आकर्षित करवाया। उन्होंने सभी आचार्यों को कहा कि संस्कारित एवं सुसंस्कृत शिक्षा पर हम सभी को जोड़ देने की आवश्यकता है।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान रविंद्र मोहन मिश्रा जी ने श्रीमान मिथिलेश जी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।    हृदय नारायण त्रिपाठी सत्येंद्र सि

माननीय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं श्रीमती मेनका संजय गांधी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन पर रखी गई आधारशिला।

Image
रिपोर्ट-सुधा सिंह बल्दीराय तहसील क्षेत्र के धनपतगंज विकास खंड में स्थित नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन में प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया।   सांसद मेनका गांधी ने मेहंदी और बांस की खेती के साथ नीबू की खेती के लिए किसानों से अपील की जिससे किसानों की आय को बढ़ाया जा सके।  किसानों के लिए कॄषि मंत्री से जिले के लिए कोल्ड स्टोरेज की और आलू के बीज की मांग की,जिससे क्षेत्र के किसानों को आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। अपने वक्तव्य में मंत्री जी ने कहा कि कुछ लोग सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को भ्रमित कर रहे है लेकिन जनता विपक्ष के बहकावे में नही आएगी सरकार किसानों के बारे में चिंतित है कोई किसान आत्महत्या नही कर रहा है किसानों के लोन के बारे में आसानी उपलब्ध कराई जा रही है किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कुलपति बृजेन्द्र सिंह,प्रसार निदेशक डा०ए०पी राव डॉ आर०ऐ०वर्मा, उप कृषि निदेशक सूर्य प