सपा की ओर से निकाली गई पाल ,बघेल, धनगर समाज संवाद यात्रा
रिपोर्ट-इम्तियाज खान
इंजीनियर मिर्जा इशराक बेग ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर सम्मानित किया
मौजूदा भाजपा सरकार पाल बघेल धनगर समाज को कुचलने का काम कर रही है:-श्याम लाल पाल
सुल्तानपुर-समाजवादी पार्टी की ओर से पाल बघेल धनगर समाज संवाद यात्रा सुल्तानपुर पहुंची। आज शुक्रवार को सुल्तानपुर जिला मुख्यालय आशीर्वाद मैरिज हाल में संवाद यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सपा जिला अध्यक्ष पृथिवी पाल यादव व इंजीनियर मिर्जा इशराक के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश सचिव श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री जानकी पाल, काशी नाथ पाल,सुषमा पाल एवं महेन्द पाल का भारी स्वागत किया ।
श्याम लाल पाल ने सभा को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को विकास पथ पर आगे बढ़ाकर उत्तम प्रदेश बनाया था योगी महराज के राज में अन्याय, अत्याचार और अपराध,बढ़ने से जनता दुःखी है भाजपा शासन काल में पाल, बघेल धनगर समाज के लोगों के साथ घोर अन्याय हुआ सरकार इनको कुचलने का काम कर रही है सपा महंगाई,भरस्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रही है। पूर्व मंत्री जानकी पाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह की ओर से किये गये विकास कार्यों का गुणगान किया।
जिला महासचिव सलाउद्दीन ने भी संबोधित किया। इसौली विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार इंजीनियर मिर्जा इशराक बेग ने मुख्य अतिथि श्याम लाल पाल को बुकें भेंट कर किया संवाद यात्रा में महेंद्र पाल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, काशीराम पाल, जिला पंचायत सदस्य सुषमा पाल, सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता शामिल रहे।
Comments
Post a Comment