सुधा सिंह को प० दीनदयाल उपाध्याय सम्मान से किया गया सम्मानित
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
दिल्ली- भारतीय बौद्ध संघ दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित प. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर सामाजिक समरसता व महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन एवं पं दीनदयाल स्मृति -2021 एनडीएमसी सभागार नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष भन्ते संघप्रिय राहुल जी ने किया।
सुधा सिंह को समाज मे उत्कृष्ट कार्यो के लिए पं दीन दयाल उपाध्याय स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री श्री मुख़्तार अब्बास नकवी जी मौजूद रहे विशिष्ठ अतिथि संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी, अल्पसंख्यक राज्य मंत्री श्री जॉन बारला जी, दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी श्री वासु रुखड़ जी, हटा विधायक श्री पुरुषोत्तम लाल तंतुवाय जी, पूर्व संसद श्रीमती अनीता आर्य जी, श्री पूर्व डीआईजी पंजाब श्री सुरेश शर्मा जी, सदस्य, एनडीएमसी श्रीमती विशाखा सैलानी जी,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्षश्री प्रह्लाद भाई चौहान जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं दिल्ली प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं सभी अन्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री, मंत्री भी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment