Posts

Showing posts from December, 2020

भारतीय बौद्ध संघ द्वारा उत्तर प्रदेश की महिलाओं को अटल स्मृति सम्मान से नवाजा गया,

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान/सुधा सिंह     भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय बौद्ध संघ के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जंतर- मंतर सांसद मार्ग एन.डी.एम.सी. भवन नई दिल्ली में भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भन्ते संघ प्रिय राहुल जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें पूरे देश की 60 महिलाओं को अटल स्मृति सम्मान देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर से भाजपा नेत्री भावना सिंह ,श्रीमती संतोष गुप्ता उर्फ सोनी कसौधन, सुमन कोरी, संगीता शुक्ला व जनपद जौनपुर की उर्वशी सिंह इन सभी महिलाओं को अटल स्मृति सम्मान 2020  देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में जनपद सुल्तानपुर के प्रवीण अंजने को भी सम्मानित किया गया।        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फग्गन सिंह पुलस्ते  केंद्रीय इस्पात मंत्री रहे ।तथा विशिष्ट अतिथियों में रमेश चंद्र रतन जी रेलवे बोर्ड चेयरमैन भारत सरकार ,रामवीर सिंह बिधूड़ी नेता प्रतिपक्ष विधानसभा दिल्ली ,श्री जी० किशन रेड्डी गृह राज्य मंत्री भारत सरकार, पुरुषोत्तम रुप

भारतीय बौद्ध संघ के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश की महिलाओं को अटल स्मृति सम्मान से नवाजा गया

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान/सुधा सिंह     भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय बौद्ध संघ के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जंतर- मंतर सांसद मार्ग एन.डी.एम.सी. भवन नई दिल्ली में भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भन्ते संघ प्रिय राहुल जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें पूरे देश की 60 महिलाओं को अटल स्मृति सम्मान देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर से भाजपा नेत्री भावना सिंह ,श्रीमती संतोष गुप्ता उर्फ सोनी कसौधन, सुमन कोरी, संगीता शुक्ला व जनपद जौनपुर की उर्वशी सिंह इन सभी महिलाओं को अटल स्मृति सम्मान 2020  देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में जनपद सुल्तानपुर के प्रवीण अंजने को भी सम्मानित किया गया।        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फग्गन सिंह पुलस्ते  केंद्रीय इस्पात मंत्री रहे तथा विशिष्ट अतिथियों में रमेश चंद्र रतन जी रेलवे बोर्ड चेयरमैन भारत सरकार ,रामवीर सिंह बिधूड़ी नेता प्रतिपक्ष विधानसभा दिल्ली ,श्री जी० किशन रेड्डी गृह राज्य मंत्री भारत सरकार, पुरुषोत्तम रुपा

शीत लहरी में ठिठुरन भरी ठंड से बचाव के लिए सपा नेता ने जलवाये अलाव,लोगों को राहत

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान बल्दीराय सुल्तानपुर तहसील क्षेत्र के कस्वा इसौली में सपा नेता ने आलाव जलाने की व्यवस्था की। सपा नेता मुमताज अहमद खान ने सर्दियों से बचाव करने के लिए इसौली ग्राम सभा के मुहल्लों मे अलाव जलाये।  सपा नेता मुमताज अहमद खान ने कहा कि इस तरह की सेवाओं को करने से बहुत खुशी मिलती है ग़रीब मजदूर किस्म के लोगों के लिए हितकारी कार्य करने से ईश्वर/अल्लाह खुश होता है। सपा नेता ने पूर्व मे अखिलेश सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज किसान की हालात बद से बदतर हो जा रही है।आज किसान को प्रदर्शन करना पड़ रहा है किसानों की उपज का सही दाम नही मिल पा रहा है सरकार के हठधर्मिता पूर्वक रवैया से किसानों के फसलों की लागत बढ़ने से और उपज का उचित मूल्य नही मिल रहा है आयेदिन किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं अमूमन यह देखा गया है परेशान ग्रामीण की समस्याओं का हल नहीं है भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टियों के पास जब वोट लेना होता है सबज बाग दिखा कर ठग लिया जाता है  भारतीय गरीब किसान इस कड़कड़ाती हुई ठंड मे भी आज अपनी मांगो को लेकर धरना प्र

सामाजिक उत्तरदायित्व समझ कर श्रीवास्तव परिवार हमेशा से निभाता है अपनी जिम्मेदारी मदन सिंह

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान तहसील बल्दीराय क्षेत्र के विसावा सभा ग्राम में आर्य समाज संस्थान के समाजसेवी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एवं श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव की अगुवाई मे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 25 दिसंबर बड़ा दिन के अवसर पर पैतृक आवास परिसर पर आर्य समाज आश्रम धनपतगंज के परिवाजक आचार्य शिवदत्त पांडेय जी के वैदिक मंत्रों के उच्चारण से सुबह श्रीवास्तव सहपरिवार के संयुक्त से पांच कुंडी यज्ञ किया गया। यज्ञ एवं मंत्र उच्चारण के माध्यम से गांव समाज तथा परिवार की कल्याण की याचना की गई यज्ञ के उपरांत गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप मदन सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता को अंगवस्त्र से श्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जी ने सम्मानित किया और मदन सिंह के कर कमलों से शीतला सदन पर आर्य समाज का सत्यता के प्रतीक के रूप में झंडारोहण किया गया।  श्री सिंह के ही हाथों द्वारा सैकड़ों गरीब ग्रामीणों को कंबल का वितरण किया गया इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि यह श्रीवास्तव परिवार विगत 90 वर्षों से समाज के गरीब दबे कुचले लोगों की सेवा करता चला आ रहा है। ईश्वर की कृपा इस  श्रीवास्तव परिवार

सीता कुंड धाम-सीता उपवन, आरती के साथ हुआ तुलसी पूजन

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान सुल्तानपुर-तुलसी पूजन दिवस के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ एवं गोमती मित्र मंडल द्वारा महिला मंडल के सहयोग से सीता उपवन में शुक्रवार देर रात मां तुलसी का पूजन करते हुए उनकी आरती उतारी गई,उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर से विश्व को सन्मार्ग पर ले जाने की एवं कोरोनावायरस आपदा से मुक्ति दिलाने की मां से प्रार्थना की,,गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ कुँवर दिनकर प्रताप सिंह,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस तरीके के कार्यक्रम का आयोजन आम जनों को प्रकृति से जोड़ने की कवायद है,,आरती के मुख्य यजमान सशांक मिश्र जी सपत्नीक रहे,आरती में मुख्य रूप से श्रीमती अलिकेश उपाध्याय,राजेश पाठक,दशरथ सिंह,अजय प्रताप सिंह,विकास शर्मा,बासु पण्डित,आस्था मिश्रा,जूही तिवारी,आदित्य शुक्ल,ऋषि शुक्ल,सच्चिदानंद सिंह,दुर्गेश,सागर,राजा भैया,विकास सिंह इत्यादि  उपस्थिति रहे।

कृषि वैज्ञानिकों ने क्षेत्र भ्रमण किसानों से की मुलाकात,बताया सुरक्षित खेती का उपाय

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान सुल्तानपुर-आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन, सुल्तानपुर द्वितीय के वैज्ञानिकों द्वारा बहुुबरा, अगई एवं अन्य गांवों के कृषकों के प्रक्षेत्र पर भ्रमण किया गया।  भ्रमण के दौरान सरसों, आलू, मटर, मसूर, गेहूं आदि फसलों का किसानों के फसल का निरीक्षण कर रोग - कीट, खरपतवार एवम् पाला नियंत्रण हेतु जैविक एवम् रासायनिक नियंत्रण के उपाय साझा किए गए। वैज्ञानिकों द्वारा अनुमान लगाया गया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह से मौसम में बदलाव हो सकता है जिससे रोग, कीट एवम् पाले की समस्या बढ़ सकती है और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों को सलाह दी जाती है कि पाले से बचने के लिए सभी फसलों में सिंचाई के साथ आवश्यक नमी बनाए रखे तथा उस दौरान यूरिया का भुरकाव फसलों में करें। सब्जियों एवं फल वृक्षों में मल्च का प्रयोग करें, धुआं अथवा गंधक अम्ल या थाओ यूरिया का भी प्रयोग कर सकते हैं।  गेहूं की फसल में सकरी एवं चौड़ी पत्ती के खरपतवार हेतु टोटल नामक दवा जिनमें सल्फो सल्फूरान एवम् मेट सल्फुरान

मां गोमती की लहरें,चलती नाव, कथा सत्यनारायण भगवान की

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान सुल्तानपुर-मां गोमती की लहरें सोमवार को साक्षी बनीं एक अनूठे कार्यक्रम की,गोमती मित्र मंडल परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी सेनजीत कसौधन(दाऊजी) ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को भी जागरूकता कार्यक्रम से जोड़ते हुए मां गोमती की लहरों के बीच चलती नाव में सत्यनारायण भगवान की कथा सुनते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गोमती मित्रों का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त की,,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह एवं कथा आयोजक दाऊ जी ने बताया कि मकसद वही है  की कैसे लोगों को मां गोमती की जलधारा को अविरल बनाने के लिए जागरूक किया जाए और यह कार्यक्रम उसी के निमित्त आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की उपस्थित जनसमूह ने काफी प्रशंसा की, साथ ही रविवार १३ दिसंबर सायंकाल आदि गंगा मां गोमती की महाआरती भी सैंकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुई,मुख्य यजमान रहे समाज सेवी संदीप सिंह(सोनू),विनोद मिश्रा(सपत्नीक),अमित कसौधन(दीपू)सपरिवार,एस.आई.सूर्य प्रताप सिंह(सपत्नीक),राजकुमार पाण्डेय कार्यालय अधीक्षक गनपत सहाय महाविद्यालय सुल्तानपुर