एकीकृत पोषक तत्व प्रबन्धन विषयक आयोजित प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट-सुधा सिंह
सुलतानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र पर आज दिनांक 12 अक्टूबर, 2021 को एकीकृत पोषक तत्व प्रबन्धन विषयक आयोजित प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी, सुलतानपुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी, उप कृषि निदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 जे बी सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के अभिवादन सम्बोधन के साथ ही प्रतिभागियों को अपने क्षेत्र में पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य करने सुझाव देते हुए उनके सफलता की कामना की। इसी क्रम में उप कृषि निदेशक द्वारा प्रतिभागियों को पोषक तत्व प्रबन्धन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आप अपने क्षेत्र के किसानों को बेहतर तकनीकी सलाह देकर अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करें। 
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के उपरान्त प्रशिक्षण की उपयोगिता पर बल देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। उक्त अवसर पर फैसिलिटेटर श्री आर आर सिंह एवं अतुल कुमार सिंह उपस्थित रहे। 
उक्त जानकारी केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक/ प्रमुख द्वारा दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं