Posts

Showing posts from November, 2021

नि:शुल्क नेत्र जांच ,चश्मा व दवा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
रिपोर्ट-सुधा सिंह सुल्तानपुर-वि.खं. कुड़वार अंतर्गत श्रीमती अवधराजी राम ललन इंटर कॉलेज मड़हा में नि:शुल्क नेत्र जांच, चश्मा व दवा तथा शुगर व ब्लड जांच का हुआ आयोजन जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशुल्क चश्मा और दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खुशहाल भारत मंच (इकाई जे.डी.एल. के ट्रस्ट) एवं अमर लीगल एडवोकेट्स व नेत्रम आई फाउंडेशन दिल्ली ने डॉ0 अमरनाथ मिश्र अधिवक्ता संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार भारत सरकार स्वैच्छिक सेवानिवृत्त की अगुवाई में हुआ जिसमें सैकड़ों गरीब पुरुष और महिलाएं लाभान्वित हुये। जिसमें नेत्र सर्जन डॉ राहुल तिवारी, डॉ हरी व डॉ सन्तन शर्मा ने लोगों की आंखों की जांच करके दवा चश्मा दिया। शिविर में आए हुए लोगों का ब्लड व शुगर भी डॉ सुमन कुमार सिंह के द्वारा निशुल्क किया गया।        पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए खुशहाल भारत मंच के निदेशक अमरनाथ मिश्र अधिवक्ता ने लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा इंसानियत का धर्म वह पुनीत कार्य बताया इसके पीछे मेरा कोई भी मकसद नहीं है संस्था के द्वारा यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों मे

कृषि वैज्ञानिक ने भ्रमण कर सिखाएं वैज्ञानिक गुर

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान सुलतानपुर-नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार सिंह ने गौरा बरामऊ पारा नटौली अरवल आदि गांव में पहुंचकर  किसानों से मुलाकात की किसानों द्वारा लगाई गई फसल को भी देखा साथ ही साथ ग्राम पंचायत नटौली में सोहराब की बाग में थाई अमरूद और पपीते पौधे रोपण भी किया ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों को सिखाये  वैज्ञानिक गुर सिंह ने बताया कि कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए वैज्ञानिक विधि अपनाना होगा। इस समय मार्केट में अमरूद का अच्छा रेट रहता है और इसमें रोग भी कम आता है थाई अमरूद पपीता की मारकिट मे अधिक मांग है कृषक अमरूद और पपीते की खेती करके अधिक आय ले सकते हैं अमरूद और जामुन का पौधा ऐसा है कि बाढ़ आने पर भी या पौधा नष्ट नहीं होता इस पौधे में पानी सहन की शक्ति अधिक होती है। इस कार्य के लिए कृषक सोहराब ने डॉ विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया है।

रचनात्मक कार्यों से बच्चों में होता है सामाजिक विकास-गुड़िया शर्मा

Image
रिपोर्टर-अखिलेश तिवारी "डॉली" विद्यालयों में दीपोत्सव, रंगोत्सव, सरस्वती पूजन जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में रचनात्मक क्षमता का विकास होता है।उक्त बातें क्षेत्र में संचालित राम मिलन सालिकराम ज्ञानोदय इंटर कालेज बल्दीराय में दीपोत्सव कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय प्रबंधक श्रीमती गुडिया शर्मा ने कही।इस मौके पर रूप सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारह व बारह की रंगोली संयुक्त रूप से प्रथम,कक्षाएं नौ की द्वितीय व कक्षा दस तृतीय स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी रूप सज्जा में कक्षा आठ प्रथम,बारह द्वितीय व ग्यारह तृतीय स्थान पर रहे।इस मौके पर रंजीत सिंह,कवियत्री अखिलेश तिवारी डाली,राम राज शर्मा,मथुरा प्रसाद यादव,आनन्द अग्रहरि,ओम प्रकाश तिवारी,रिजवान अहमद,राम देव,ममता,नेहा यादव,सरोज यादव,जानकी, अर्चना मिश्रा, अनीता, जानकी देवी,हरि ओम साहू सहित कई  अभिभावक व सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

सुधा सिंह महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष,सुमन सिंह जिला उपाध्यक्ष और जितेंद्र सिंह निर्वाचित हुए जिला उपाध्यक्ष

Image
रिपोर्टर-सुधा सिंह सुल्तानपुर-अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक श्री सत्यदेव सिंह की अध्यक्षता में संम्पन्न हुआ बैठक में मुख्य रूप से संगठन को विस्तार देने पर चर्चा हुई , रिक्त पड़े जनपदीय पदाधिकारियों के चयन एवं नव गठित ब्लाक/ तहसील की कार्यकारिणी से परिचय कराया गया बैठक में सर्व सम्मति से श्री मती सुधा सिंह महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष , श्री मती सुमन सिंह जिला उपाध्यक्ष और जितेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष , नितिन सिंह नगर उपाध्यक्ष,रणजीत सिंह  जयसिंहपुर तहसील अध्यक्ष एवं अशोक सिंह को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आर पी सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद में ब्लाक कार्य कारिणी का गठन जल्द से जल्द सम्पन्न किया जाय  श्री सुधीर सिंह ने कहा कि अगर हम अपने समाज की एक जुटता को बनाये नही रखेंगे तो हम अपना अस्तित्व खो देंगे श्री संदीप सिंह जी ने कहा कि हम समाज को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करे हमारे समाज मे भी बहुसंख्य में गरीब परिवार है। श्री पी एन सिंह ने कहा कि हम सभी को समाज हित और राष्ट्र कल्याण के लिए आगे आकर काम करना चाहिए डॉ अरविंद सिंह जिला