भाजपा ने मनाया गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिन

रिपोर्ट-इम्तियाज खान
सुलतानपुर-इसौली विधानसभा के मण्डल बल्दीराय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर बल्दीराय भाजपा मण्डल कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि के नेतृत्व में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पार्चन करने पश्चात पारा चौराहा से तिरंगा यात्रा को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक आचार्य सूर्यभान पाण्डेय ने झण्डा दिखाकर रवाना किया | जोकि वन्दे मातरम् , भारत माता की जय एवं योगी, मोदी जिन्दाबाद का नारेबाजी करते हुए अरवल ग्रामसभा के पूरे नेमा में स्थित माता कल्याणी देवी मन्दिर पर समाप्त हुआ।
इसके उपरांत मन्दिर परिसर में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ किया गया | मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने बताया कि आज यह कार्यक्रम मण्डल के सभी शक्ति केन्द्रों पर सम्पन्न हो रहा है।
 इस अवसर पर  जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव, मण्डल प्रभारी राम नरायन उपाध्याय, महामंत्री नरेंद्र अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजधर शुक्ल, पिछड़ा मोर्चा विशाल जायसवाल, किसान, युवा,पिछड़ा, व अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष क्रमशः सत्येंद्र तिवारी,पंकज शुक्ल,आशुतोष वर्मा,अकबर अली,कैलाश नाथ दूबे,घनश्याम तिवारी,रोहित अग्रहरि,रवि पाठक,श्यामप्रीत,आशीष मिश्रा,रजनीश अग्रहरि,सोशलमीडिया संयोजक अमित मिश्रा,आई टी संयोजक शुभम अग्रहरि, श्रीराम मौर्य,वीरेंद्र तिवारी,मधुसूदन दूबे,रूपनारायण तिवारी,मंजीत,राममिलन मौर्य आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आल्हा हमारी प्राचीन संस्कृति व वीरता की पहचान-मनीष पांडेय

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

कहानी उस कुली की, जिसने स्टेशन के Wi-Fi से पढ़कर पास की IAS की परीक्षा और बन गया अफसर