कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र ने मनाया विश्व खाद्य दिवस
सुलतानपुर- कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर 2021 को ग्राम- पदारथपुर, दौलतपुर, विकास खण्ड- जयसिंहपुर, सुलतानपुर में आयोजित किया गया जिसमें कुल 98 कृषकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के शुरूआत में केन्द्र के वैज्ञानिक श्री एस पी मिश्र ने अपने उद्बोधन भाषण में कृषकों को विश्व खाद्य दिवस की महत्ता एवं इतिहास की चर्चा करते हुए आज के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कृषकों की भूमिका और कृषि उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता युक्त उत्पादन एवं खाद्य पोषण मान की चर्चा के साथ विश्व की आबादी को स्वस्थ रखने में कृषकों की भूमिका और उनके महत्व पर विस्तृत रूप से चर्चा की।
डा0 आर के सिंह वैज्ञानिक- उद्यान ने उपस्थित कृषकों से चर्चा करते हुए बताया कि गृह वाटिका की स्थापना करके कृषक/महिला कृषक शुद्व सब्जी उत्पादन करके अपने और अपने परिवार को स्वस्थ रख सकेंगे तथा घर के अनुपयोगी डिब्बा, बोतल आदि का उपयोग करके ‘वर्टिकल गार्डिनिंग‘ द्वारा भी जैविक सब्जी का उत्पादन करके परिवार को स्वस्थ एवं गृह को स्वच्छ रखने में सफल होगे।
केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 ए के सिंह ने कृषि में नवीनतम तकनीकों के उपयोग एवं सुलभता को कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से कृषकों हेतु उपलब्धता पर चर्चा कर लाभान्वित कराया। डा0 सी के त्रिपाठी वैज्ञानिक- कृषि प्रसार ने कृषकों में जागरूकता वृद्वि एवं तकनीकी प्रयोग हेतु प्रोत्साहित कर अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए तथा कृषकों को कृषक उत्पाद संगठन बनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्त में श्री अतुल कुमार सिंह ने उपस्थित सभी कृषकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मृदा स्वास्थ्य की महत्ता पर प्रकाश डाला।
उक्त जानकारी केन्द्र के प्रसार वैज्ञानिक डा0 सी के त्रिपाठी द्वारा दी गयी।
Comments
Post a Comment