प्रक्षेत्र दिवस में अन्नदाता को दी गई तकनीकी जानकारी जैविक खेती से होगा ज्यादा मुनाफा:-कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
जनपद सुलतानपुर के कादीपुर तहसील के करौंदी कला विकास खण्ड के भूपतिपुर गाँव में कृषि विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन(तिलहन घटक)योजनान्तर्गत प्रक्षेत्र दिवस का हुआ आयोजन जहाँ जय ज्ञान एग्री जंक्शन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड(FPO) जय ज्ञान नगर उनुरखा,अखण्ड नगर द्वारा अन्नदाता को तकनीकी खेती के लिए जागरूक किया गया कृषि सलाहकार जय प्रकाश श्रीवास्तव ने अन्नदाता को कृषि यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और अन्नदाता से पराली जलाने पर हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अन्नदाता फसल अवशेष में डी कंपोजर का प्रयोग करके उसका कम्पोस्ट बना कर अपनी फसल में प्रयोग करें।जहाँ कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने अन्नदाता को जागरूक करते हुए कहा कि अन्नदाता अपनी फसल का उत्पादन बढ़ाने और उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए जैविक खेती अपनाए जिससे कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिलेगा उन्होंने मृदा परीक्षण के लिए अन्नदाता को जानकारी दिया उन्होंने मशरूम की खेती की जानकारी देते हुए कहा कि अन्नदाता मशरूम का उत्पादन करें जिसमे कम लागत लगेगा और अधिक मुनाफा मिलेगा उन्होंने कहा कि आज अन्नदाता की सबसे बड़ी समस्या है बाजार की जिस वजह अन्नदाता तकनीकी खेती नहीं करते उन्होंने कहा कि जय ज्ञान एग्री जंक्शन FPO मार्केट की समस्या का समाधान के लिए मेहनत कर रहा है जिससे  अन्नदाता अपना उत्पाद को बेचने में समस्या न आये उन्होंने कहा कि अन्नदाता सब्जियों की खेती पर जोर दें जिससे अधिक मुनाफा मिल सके। कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के वैज्ञानिक डॉ आर आर सिंह ने अन्नदाता को तकनीकी खेती की विस्तार से जानकारी देते हुए अन्नदाता के सवालों का जवाब भी दिया। राजकीय बीज गोदाम प्रभारी चंद्रभान ने अन्नदाता को पराली न जलाने के लिए आग्रह किया इस मौके पर जय ज्ञान एग्री जंक्शन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी से अंकित सिंह,दिव्यांश त्रिपाठी,अतुल सिंह,विमलेश वर्मा, तकनीकी सहायक अमिताभ कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक सिंह,ग्राम प्रधान भूपतिपुर केदार नाथ सिंह,प्रगतिशील किसान राम जश उपाध्याय,अन्नदाता संदीप वर्मा,विपिन पाण्डेय, मनोज मिश्रा,शिवनारायण वर्मा,विजेंद्र सिंह,अच्छेलाल,जितेन्द्र सिंह,संजय सिंह,मनोज कुमार,राजकपूर,प्रवीण यादव,भूपेंद्र सिंह,अमित सिंह,वीरू सिंह,सर्वेश कुमार,वृजेश वर्मा,राम व्रत,मुसई वर्मा,मोहम्मद जावेद,ओम प्रकाश,रनबहादुर सिंह समेत सैकड़ो अन्नदाता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा