कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान
रिपोर्ट-सुधा सिंह
सुलतानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 12 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान का आयोजन कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्था के कृषि संकाय परिसर में किया गया। जिसके अन्तर्गत कृषि स्नातक छात्र/छात्राओं को रसोई के कचरे से खाद उत्पादन तकनीकी के महत्व को समझाते हुए केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 सी के त्रिपाठी द्वारा बताया गया साथ ही उपस्थित प्रतिभागियों को अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखने एवं स्वच्छता के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गयी।

इसी क्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 आर के सिंह द्वारा प्रक्षेत्र अवशेष से कम्पोष्ट बनाने की तकनीक पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को बताया गया कि फसल अपशिष्ट, मण्डी अपशिष्ट आदि के द्वारा वर्मीकम्पोस्ट से खाद कैसे तैयार करें पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। अतुल कुमार ंिसह द्वारा प्रतिभागियों को कृषि में जैविक खाद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि मृदा स्वास्थ्य प्रबन्धन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। साथ ही साथ प्रतिभागियों को ‘‘रसोईं के कचरे से खाद का उत्पादन एवं प्रक्षेत्र अपशिष्ट से कम्पोस्टिंग विषयक वीडियों भी दिखाया गया।
उक्त जानकारी केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक/ प्रमुख डा0 जे बी सिंह द्वारा दी गई।
Comments
Post a Comment