मुफ़्ती अब्दुर्रहमान सिबतैन ने किया आसिफ़ रजा का इस्तक़बाल,सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद




रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
तालिब इल्म-आसिफ रज़ा, का मदरसा जामिया नूरिया रजविया के नाज़िम मुफ़्ती अब्दुर्रहमान ने एक प्रोग्राम के तहत जोर दार इस्तकबाल किया।

तहसील बल्दीराय के आलामऊ  में स्थापित मदरसा नूरिया रजविया के तालिब इल्म आसिफ़ रज़ा के उस्ताद कारी  हसनैन की मौजूदगी में बिना देखे पूरी मुक़म्मल क़ुरान हिफ्ज़ करके 8 घंटे में मुंहजबानी अपने उस्ताद और दीगर उलमा को सुनाया, नाज़िम मदरसा मुफ़्ती अब्दुर्रहमान ने बताया अमूमन एक पारा मुंह जबानी पढ़ने में 15 से 17 मिनट का वक़्त लगता है और तालिबइल्म  आसिफ़ रजा ने सुबह नमाज़ फज्र के बाद से हिफ़्ज़ कुरआन   सुनाना शुरू किया और तकरीबन आठ घंटे से कुछ कम समय में पूरा कुरआन मुक़म्मल सुना दिया, जो अपने आप में एक बहुत बडी उपलब्धि है।
इश्तेकबालिया प्रोग्राम में मौलाना शमीम अहमद, मौलाना शाबान,हफ़िज माबूद, मौलाना नासिर,ताज मोहम्मद, हाजी रहमत अली, निसार अहमद, नसीब अहमद, इज़हार अहमद, इश्तियाक अहमद, हिलाल अहमद, बसीर अहमद, फैय्याज अहमद, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं