कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र ने मनाया महिला सम्मान दिवस
सुलतानपुरः- कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा ग्राम- मैरी रंजीत, विकास खण्ड- मोतिगरपुर, सुलतानपुर में ‘‘ महिला किसान दिवस ‘‘ दिनांक 15 अक्टूबर, 2021 को आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर कुल 94 महिला कृषकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के शुरूआत में केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 ए के सिंह ने कृषि में महिलाओं की भूमिका को मान्यता देने, उन्हें कृषि की मुख्य धारा से जोड़ने तथा कृषि एवं सहायक घटकों में श्रमसाध्य कार्यों में उनकी विशेष भूमिका के महत्व की चर्चा की कि ‘‘कृषि महिला प्रधान उद्यम है‘‘ यह सूक्ति गलत नहीं होगी, किन्तु अभी महिलाओं के लिए कृषि वैज्ञानिकों को बहुत कुुछ सोचने व करने की जरूरत तथा संभावनाएं है जिससे उनकी जरूरत के अनुसार रूकावट को कम करने के कृषि यन्त्र बनाकर श्रमसाध्य यन्त्रों के साथ महिलाओं को कृषि में और अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।
कार्यक्रम सहायक- श्रीमती नीना सक्सेना ने बताया कि आज भी कृषि एवं घरेलू कार्यों को मिलाकर पुरूषों से अधिक कार्य करने के बावजूद भी उनके कार्यों के महत्व को आंका नही ंजा रहा है जबकि महिलाएं किफायत एवं बचत करके संकट के समय घर के लिए सहयोग जुटा लेती हैं। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डा0 सी के त्रिपाठी ने महिलाओं को अवगत कराया कि सरकार द्वारा स्वयं सहायता विकास समूहों द्वारा लाभान्वित करने की योजना में बढ़कर हिस्सा लें अपना सशक्तिकरण करें साथ ही महिला समुदाय का सशक्तिकरण के लिए संगठित हों। श्री अतुल कुमार सिंह द्वारा उपस्थित महिला कृषकों को बताया गया कि गृह वाटिका के माध्यम से जैविक सब्जी के उत्पादन से करके अपने परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं।
कार्यक्रम के अन्त में डा0 सी के त्रिपाठी ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा के साथ ही समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments
Post a Comment