सीता कुंड धाम-सीता उपवन, आरती के साथ हुआ तुलसी पूजन
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
सुल्तानपुर-तुलसी पूजन दिवस के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ एवं गोमती मित्र मंडल द्वारा महिला मंडल के सहयोग से सीता उपवन में शुक्रवार देर रात मां तुलसी का पूजन करते हुए उनकी आरती उतारी गई,उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर से विश्व को सन्मार्ग पर ले जाने की एवं कोरोनावायरस आपदा से मुक्ति दिलाने की मां से प्रार्थना की,,गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ कुँवर दिनकर प्रताप सिंह,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस तरीके के कार्यक्रम का आयोजन आम जनों को प्रकृति से जोड़ने की कवायद है,,आरती के मुख्य यजमान सशांक मिश्र जी सपत्नीक रहे,आरती में मुख्य रूप से श्रीमती अलिकेश उपाध्याय,राजेश पाठक,दशरथ सिंह,अजय प्रताप सिंह,विकास शर्मा,बासु पण्डित,आस्था मिश्रा,जूही तिवारी,आदित्य शुक्ल,ऋषि शुक्ल,सच्चिदानंद सिंह,दुर्गेश,सागर,राजा भैया,विकास सिंह इत्यादि उपस्थिति रहे।
Comments
Post a Comment