सामाजिक उत्तरदायित्व समझ कर श्रीवास्तव परिवार हमेशा से निभाता है अपनी जिम्मेदारी मदन सिंह

रिपोर्ट-इम्तियाज खान
तहसील बल्दीराय क्षेत्र के विसावा सभा ग्राम में आर्य समाज संस्थान के समाजसेवी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एवं श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव की अगुवाई मे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 25 दिसंबर बड़ा दिन के अवसर पर पैतृक आवास परिसर पर आर्य समाज आश्रम धनपतगंज के परिवाजक आचार्य शिवदत्त पांडेय जी के वैदिक मंत्रों के उच्चारण से सुबह श्रीवास्तव सहपरिवार के संयुक्त से पांच कुंडी यज्ञ किया गया। यज्ञ एवं मंत्र उच्चारण के माध्यम से गांव समाज तथा परिवार की कल्याण की याचना की गई यज्ञ के उपरांत गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप मदन सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता को अंगवस्त्र से श्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जी ने सम्मानित किया और मदन सिंह के कर कमलों से शीतला सदन पर आर्य समाज का सत्यता के प्रतीक के रूप में झंडारोहण किया गया। 
श्री सिंह के ही हाथों द्वारा सैकड़ों गरीब ग्रामीणों को कंबल का वितरण किया गया इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि यह श्रीवास्तव परिवार विगत 90 वर्षों से समाज के गरीब दबे कुचले लोगों की सेवा करता चला आ रहा है। ईश्वर की कृपा इस  श्रीवास्तव परिवार पर बनी रहे ताकि गरीबों की सेवा हमेशा करते रहे। कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे में प्रसाद चखा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी भक्तजनों का अधिवक्ता रजनीश श्रीवास्तव ने दिल से आभार प्रकट किया इस अवसर पर भुवन प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष ,आनंद, अवनीस, अजय प्रताप सिंह, संदीप सिंह, सोनू सिंह, नितिन यादव, सूरज सिंह रुद्रा, विश्वदीप रघुवंशी, श्यामला सिंह, सागर सोनकर ,राम करन साहू सहित अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं