मां गोमती की लहरें,चलती नाव, कथा सत्यनारायण भगवान की

रिपोर्ट-इम्तियाज खान
सुल्तानपुर-मां गोमती की लहरें सोमवार को साक्षी बनीं एक अनूठे कार्यक्रम की,गोमती मित्र मंडल परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी सेनजीत कसौधन(दाऊजी) ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को भी जागरूकता कार्यक्रम से जोड़ते हुए मां गोमती की लहरों के बीच चलती नाव में सत्यनारायण भगवान की कथा सुनते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गोमती मित्रों का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त की,,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह एवं कथा आयोजक दाऊ जी ने बताया कि मकसद वही है 
की कैसे लोगों को मां गोमती की जलधारा को अविरल बनाने के लिए जागरूक किया जाए और यह कार्यक्रम उसी के निमित्त आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की उपस्थित जनसमूह ने काफी प्रशंसा की, साथ ही रविवार १३ दिसंबर सायंकाल आदि गंगा मां गोमती की महाआरती भी सैंकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुई,मुख्य यजमान रहे समाज सेवी संदीप सिंह(सोनू),विनोद मिश्रा(सपत्नीक),अमित कसौधन(दीपू)सपरिवार,एस.आई.सूर्य प्रताप सिंह(सपत्नीक),राजकुमार पाण्डेय कार्यालय अधीक्षक गनपत सहाय महाविद्यालय सुल्तानपुर

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा