भारतीय बौद्ध संघ के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश की महिलाओं को अटल स्मृति सम्मान से नवाजा गया

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान/सुधा सिंह
    भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय बौद्ध संघ के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जंतर- मंतर सांसद मार्ग एन.डी.एम.सी. भवन नई दिल्ली में भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भन्ते संघ प्रिय राहुल जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 जिसमें पूरे देश की 60 महिलाओं को अटल स्मृति सम्मान देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर से भाजपा नेत्री भावना सिंह ,श्रीमती संतोष गुप्ता उर्फ सोनी कसौधन, सुमन कोरी, संगीता शुक्ला व जनपद जौनपुर की उर्वशी सिंह इन सभी महिलाओं को अटल स्मृति सम्मान 2020  देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में जनपद सुल्तानपुर के प्रवीण अंजने को भी सम्मानित किया गया।
       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फग्गन सिंह पुलस्ते  केंद्रीय इस्पात मंत्री रहे तथा विशिष्ट अतिथियों में रमेश चंद्र रतन जी रेलवे बोर्ड चेयरमैन भारत सरकार ,रामवीर सिंह बिधूड़ी नेता प्रतिपक्ष विधानसभा दिल्ली ,श्री जी० किशन रेड्डी गृह राज्य मंत्री भारत सरकार, पुरुषोत्तम रुपाला जी कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया जी, एडवोकेट मीनाक्षी लेखी जी सांसद दिल्ली, विनोद सोनकर जी सांसद तथा राष्ट्रीय भाजपा सचिव कौशांबी, हरिनाथ भाई एस.सी. एस.टी. आयोग सदस्य उत्तर प्रदेश ,मंजू दिलेर महिला आयोग तथा भारतीय बौद्ध संघ के देश के सभी प्रांतों के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा