शीत लहरी में ठिठुरन भरी ठंड से बचाव के लिए सपा नेता ने जलवाये अलाव,लोगों को राहत



रिपोर्ट-इम्तियाज खान
बल्दीराय सुल्तानपुर
तहसील क्षेत्र के कस्वा इसौली में सपा नेता ने आलाव जलाने की व्यवस्था की। सपा नेता मुमताज अहमद खान ने सर्दियों से बचाव करने के लिए इसौली ग्राम सभा के मुहल्लों मे अलाव जलाये। 
सपा नेता मुमताज अहमद खान ने कहा कि इस तरह की सेवाओं को करने से बहुत खुशी मिलती है ग़रीब मजदूर किस्म के लोगों के लिए हितकारी कार्य करने से ईश्वर/अल्लाह खुश होता है। सपा नेता ने पूर्व मे अखिलेश सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज किसान की हालात बद से बदतर हो जा रही है।आज किसान को प्रदर्शन करना पड़ रहा है किसानों की उपज का सही दाम नही मिल पा रहा है सरकार के हठधर्मिता पूर्वक रवैया से किसानों के फसलों की लागत बढ़ने से और उपज का उचित मूल्य नही मिल रहा है आयेदिन किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं अमूमन यह देखा गया है परेशान ग्रामीण की समस्याओं का हल नहीं है भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टियों के पास जब वोट लेना होता है सबज बाग दिखा कर ठग लिया जाता है 
भारतीय गरीब किसान इस कड़कड़ाती हुई ठंड मे भी आज अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं इस ठंड मे भी भाजपा सरकार की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है आम जनता की हालात बहुत ख़राब हो जा रही है। मंहगाई,बेरोजगारी, की आम समस्या हो गई है रसोई गैस की कीमतों में इजाफा रोज हो रहा है हत्या लूट बलात्कार भ्रष्टाचार जैसे वारदात चरम सीमा पर हैं। इस सरकार में आम जनता का बुरा हाल है

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा