उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के विशेष आमंत्रित सदस्य हिमांशु मालवीय की उपस्थिति व्यापारियों ने किया विचार विमर्श
रिपोर्ट-सुधा सिंह
सुल्तानपुर-उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के विशेष आमंत्रित सदस्य हिमांशु मालवीय जी के नगर के शाहगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी कार्यक्रमों व व्यापारी समस्याओं के बारे में विचार विमर्श हुआ।
व्यापारियों के बीच निम्न बिन्दुओ पर विचार विमर्श हुआ:-
1.जहां एक ओर व्यापारी वर्ग को कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन के समय से उभरे हुए कुछ महीने भी नही बीते और दूसरी ओर अभी दुर्गा पूजा का माहौल भी चल रहा है नवरात्र प्रारंभ हो चुका है नवरात्र के प्रथम दिन से ही खाद्य विभाग द्वारा से व्यापारियों को उत्पीड़न शुरू हो गया है व उनकी दुकानों में प्रवेश करके सैंपलिंग किया जा रहा है जिससे व्यापारी वर्ग में आक्रोश व्याप्त है जिसके फलस्वरूप व्यापारियों का एक समूह अपनी पीड़ा को उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के विशेष आमंत्रित सदस्य हिमांशु मालवीय जी के समक्ष रखी।
पीड़ा को सुनने के बाद श्री हिमांशु जी ने कहा कि इसकी शिकायत मा. सांसद जी को उनके पिछले दौरे पर बताई थी और उन्होंने कुछ महीने के लिए सहूलियत दिलाये जाने का आश्वासन दिया था जिसके बावजूद भी खाद्य विभाग अपनी मनमानी कर रहा है।
2. दुर्गा पूजा मेला का आयोजन न होने के बावजूद भी शासन के निर्देशानुसार कार्य होने पर भी प्रशासन द्वारा कई व्यावसायिक क्षेत्रों व मार्गों जैसे नमक मंडी, खोवा मंडी, बाध मंडी, शाहगंज चौराहा, गल्ला मंडी आदि स्थानों पर बैरिकेटिंग लगाने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। जिससे कि व्यापारी के माल को क्रय और विक्रय में परेशानी हो रही है। जबकि ये क्षेत्र लिंक रोड है। ये सभी क्षेत्र व मार्ग आवश्यक वस्तुओं के आपूर्ति इन्हीं क्षेत्रों से होती है जिससे जिले के भर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो रही है।
इन शिकायतों को सुनने के पश्चात श्री हिमांशु जी ने आश्वासन दिया कि इन सभी बिन्दुओ पर जिलाधिकारी महोदय, सांसद महोदया व उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री मा. मनीश गुप्ता जी से वार्तालाप करके इसका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
इस मौके पर गिरधर गोपाल अग्रवाल, दिवेश सागर कसौधन, सत्यनारायण मोदनवाल, श्यामजी मोदनवाल, शम्बू अग्रहरि, प्रभात मालवीय आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment