शारदीय नवरात्र पर मिशन शक्ति की शुरुआत

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
सुल्तानपुर-बल्दीराय शिक्षा क्षेत्र  में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अश्विन मास की शुक्ल पक्ष यानी शारदीय नवरात्र के दिन 'मिशन शक्ति' की शुरुआत की। प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए शुरू किया गया यह अभियान नौ दिनों तक चलेगा। इसी क्रम में विकास खण्ड बल्दीराय में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय बहुरावा में किया गया कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि सुश्री अंजली सरोज रहीं अभियान की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्रीमती ऊषा सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी सुश्री अंजली सरोज  व खण्ड शिक्षा अधिकारी सरताज अहमद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन का शुभारंभ किया। 
‘मिशन शक्ति’ के सफल क्रियान्वयन के संबंध में सभी विद्यालयों में अध्ययन रत बालिकाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जाए उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के संदर्भ में एक व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है।
अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरुक किया जाए । मिशन के तहत विकास क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों एवं महिलाओं को जागरूक किया जाए  ‘मिशन शक्ति’ के तहत नियमित अंतराल पर विभिन्न चरणों में ‘थीम वार’ साप्ताहिक कार्यक्रम चलाए जायेंगे। श्रीमती प्रतिभा सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भवानीगढ द्वारा मिशन शक्ति पर भाषण दिया गया विवेकानंद ओझा द्वारा मंच का संचालन किया गया इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक कालीचरण सरोज, जितेन्द्र बहादुर सिंह, विकास सिंह, शमीम खान, संदीप पाण्डेय,निर्भय सिंह, नीता सिंह,मिथलेस चौरसिया, अंजली विश्वकर्मा,आंकाक्षा पाण्डेय,कई शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा