माननीय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं श्रीमती मेनका संजय गांधी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन पर रखी गई आधारशिला।
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के धनपतगंज विकास खंड में स्थित नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन में प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया।
सांसद मेनका गांधी ने मेहंदी और बांस की खेती के साथ नीबू की खेती के लिए किसानों से अपील की जिससे किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। किसानों के लिए कॄषि मंत्री से जिले के लिए कोल्ड स्टोरेज की और आलू के बीज की मांग की,जिससे क्षेत्र के किसानों को आसानी से उपलब्ध कराया जा सके।
अपने वक्तव्य में मंत्री जी ने कहा कि कुछ लोग सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को भ्रमित कर रहे है लेकिन जनता विपक्ष के बहकावे में नही आएगी सरकार किसानों के बारे में चिंतित है कोई किसान आत्महत्या नही कर रहा है किसानों के लोन के बारे में आसानी उपलब्ध कराई जा रही है किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर कुलपति बृजेन्द्र सिंह,प्रसार निदेशक डा०ए०पी राव डॉ आर०ऐ०वर्मा, उप कृषि निदेशक सूर्य प्रताप शाही, जिला कृषि अधिकारी विनय वर्मा,
विधायक देव मणि दुबे,राम चन्द्र मिश्रा,ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी,संजय सिंह त्रिलोकचंदी बबिता तिवारी, घनश्याम मिश्रा, मुकेश अग्रहरि,कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ एस०के० वर्मा,डॉ सौरभ वर्मा, डॉ डी० के० श्रीवास्तव,गौरीशंकर वर्मा,
प्रधान बरासिन अशोक तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद मेनका गाँधी आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन के डॉ० एस के वर्मा और संचालन घनश्याम चौहान ने किया।
Comments
Post a Comment