शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार की भी शिक्षा बच्चों को देना आवश्यक- मिथिलेश नारायण
सुल्तानपुर: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुलतानपुर वंदना सभा में क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षा प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश श्रीमान मिथिलेश नारायण जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्रीमान मिथिलेश नारायण जी ने सामाजिक मूल्यों पर अपने विचार को रखा कि हमें समाज में किन-किन बातों पर विशेष ध्यान देना है। नवीन राष्ट्रीय शिक्षानिति 2020 पर बिस्तार सें चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि हमें अपने शिक्षा के साथ-साथ सभी छात्र छात्राओं को संस्कार का भी पाठ पढ़ाना चाहिए इस पर बोलते हुए, श्रीमान मिथिलेश जी ने कहा कि आज हमारे समाज में संस्कार की कमी होती जा रही है नए युवक आधुनिकता की तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं अंग्रेजी पढ़ रहे हैं और अंग्रेज बन रहे हैं विस्तार से इन बातों पर ध्यान आकर्षित करवाया। उन्होंने सभी आचार्यों को कहा कि संस्कारित एवं सुसंस्कृत शिक्षा पर हम सभी को जोड़ देने की आवश्यकता है।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान रविंद्र मोहन मिश्रा जी ने श्रीमान मिथिलेश जी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
हृदय नारायण त्रिपाठी सत्येंद्र सिंह जयप्रकाश मिश्र दीनबंधु सिंह अशोक दुबे अशोक मिश्रा राम शिरोमण पांडे वेद प्रकाश सिंह कृष्ण देव सिंह शिरीष सिंह सत्य प्रकाश दुबे राज नारायण पांडे संजीव सिंह अजीत सिंह देवेंद्र सिंह रेनू सिंह सीमा श्रीवास्तव शास्त्री यादव अनाज पांडे धीरज पांडे आदि आचार्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment