बनाकर भव्य सीता कुंड धाम, गोमती मित्र तभी करेंगे विश्राम


रिपोर्ट-इम्तियाज खान
 गोमती मित्रों का संकल्प है कि सीता कुंड धाम को उसका पौराणिक वैभव प्रदान कर तथा मां गोमती की अविरल निर्मल धारा करके ही दम लेंगे और उसी संकल्प के आधार पर आठ वर्ष लंबी उनकी यात्रा अनवरत जारी है,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी कहते हैं कि साप्ताहिक श्रमदान का सिलसिला भी कभी नहीं रुका,११ अक्टूबर को प्रातःसे ३ घंटे अनवरत श्रमदान करके तट,स्नान घाट,सीता उपवन,श्राद्ध स्थल आदि को साफ सुथरा किया गया,कटावा घाट पर भी बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महेश प्रताप सिंह,ज्वाला प्रसाद, रामरतन मौर्य,जटाशंकर,अर्जुन पंडित,जैसराज निषाद,शशि प्रताप योगी,बृजेश राय, करमचंद निषाद,कृष्णराम सिंह,आलोक निषाद आदि की उपस्थिति में श्रमदान किया गया।
सीता कुंड धाम का श्रमदान प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन के नेतृत्व में रतन कसौधन,संत कुमार,अजय प्रताप सिंह,राजेश पाठक,राम क्विंचल मौर्य,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,राजेंद्र सोनी,मुन्ना सोनी,सुनील कसौधन,रामेंद्र सिंह राणा,विपिन सोनी,अजीत शर्मा,अजय वर्मा,दाऊजी,सौरभ,जय नाथ,अनुज,सोनू सिंह,अर्जुन,महेश प्रताप,वासु आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा