थाने पर महिला हेल्प डेस्क "मिशन शक्ति" के ऊषा सिंह ने किया फीता काट कर सुभारम्भ
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
बल्दीराय,सुल्तानपुरमहिलाओं पर बढ़ रहे
अत्याचार के विरूद्ध महिलाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान में समर्पित 180 दिन का महत्वपूर्ण अभियान 'मिशन शक्ति' के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने बल्दीराय थाना परिसर में फीता काटकर किया।महिला हेल्प डेस्क महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी।तय समय सीमा के भीतर फाइनल रिपोर्ट भी लगेगी।महिला और बालिकाओं की समस्या के निदान व सुरक्षा के संबंध में अलग से महिला कांस्टेबल और कक्ष की व्यवस्था थाना परिसर में की गई है।
जिला पंचायत अध्यक्षा ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से 'मिशन शक्ति' अभियान को नई ऊर्जा मिली है। खंड विकास अधिकारी अजंली सरोज,वार्डन कस्तूरबा गांधी तारा वर्मा,आचार्य सूर्यभान पांडेय व थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने महिला सुरक्षा व जागरूकता से संबंधित लोगों को दी जानकारी मुहैया कराई इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,राजधर शुक्ला,वलीपुर चौकी इंचार्ज विकास सिंह,
,नसीरुद्दीन,पारा बाजार चौकी इंचार्ज राजेश राव,विकास गौतम,श्याम प्रीति,राहुल वर्मा,हेडकांस्टेबल कमलेश पटेल,महिला कांस्टेबल अनीता मौर्या,सुमन,मधू,पाण्डे,रिंकी पटेल व शालनी सहित दर्जनो सम्मानित समाजिक कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रही।
Comments
Post a Comment