Posts

हर रविवार सुबह और शाम, गोमती मित्र सजाते सीताकुंड धाम

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान  सुल्तानपुर-गोमती मित्र मंडल का जन्म ही स्वच्छता को केंद्र बिंदु में रखते हुए हुआ था और गोमती मित्रों को गर्व है उन्होंने अपने इस मूल उद्देश्य से कभी भी हटने की कोशिश नहीं की,विशेष रूप से सीता कुंड धाम को उसका प्राचीन गौरव प्रदान करने के लिए लगातार सीता कुंड धाम में स्वच्छता कार्यक्रम चलाते रहना उनका नियम बन चुका है,हर रविवार सप्ताहिक श्रमदान के दिन प्रातः एवं सायंकालीन महा आरती के समय सभी गोमती मित्र सीता कुंड धाम पर उपस्थित रहते हुए वहां की अव्यवस्थाओं को और गंदगी को दूर करने का पूरा प्रयास करते हैं ,,१३ सितंबर को भी प्रातः ०६:०० बजे से ३ घंटे गोमती मित्रों ने पूरे तट परिसर, सीता उपवन,स्नान घाट,श्राद्ध स्थल की साफ सफाई की। श्रमदान प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन के नेतृत्व में रतन कसौधन,रमेश महेश्वरी,संत कुमार,राजेश पाठक,डॉक्टर कुँवर दिनकर प्रताप सिंह,राम क्विंचल मौर्या,ओमप्रकाश,सुनील,मुन्ना सोनी,राजेन्द्र,रामेंद्र प्रताप सिंह राणा,अजय वर्मा,विपिन सोनी,दाऊजी,सौरभ,अजीत शर्मा,जयनाथ,सोनू सिंह,अनुज,आशीष,अभय,वासु आदि की उपस्थिति में सं...

चारों तरफ़ रही 15 अगस्त की धूम, लोगों में दिखा उत्साह

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान सुल्तानपुर- बल्दीराय तहसील क्षेत्र में चारो तरफ 15 अगस्त धूमधाम से मनाया गया, सरकारी कार्यालय, विद्यालय  सरकारी संस्थान में झंडा रोहण कर सलामी दी गई। तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी साथ में तहसीलदार रानी गरिमा जायसवाल व अन्य लोग मौजूद रहे। विकास खंड बल्दीराय में खंडविकास अधिकारी ने झंडा रोहण किया। विकास खण्ड धनपतगंज मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह ने तिरंगा फहरा कर सलामी दी।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय के चिकित्सा अधीक्षक राजेश प्रजापति ने तिरंगा फहराया।  थाना अध्यक्ष बल्दीराय अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण रोहण कर सलामी दी प्राथमिक विद्यालय पूरे फत्ते भरसैयां में झंडा रोहण किया गया। बल्दीराय क्षेत्र के राम मिलन सलिक राम इंटर कालेज में प्रबंधक व कवि कर्मराज शर्मा ने तिरंगा फहरा कर सलामी दी। प्राथमिक विद्यालय पैगापुर  सुल्तानपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य शहरे आलम ने झंडा रोहण किया।

सपा की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, शिवम श्रीवास्तव बनाये गए ब्लॉक अध्यक्ष

Image
इम्तियाज़ खान धनपतगंज/सुल्तानपुर तहसील अंतर्गत ब्लॉक बल्दीराय व धनपतगंज ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बल्दीराय के सेंट् जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में कार्यक्रम का आयोजन कर शिवम श्रीवास्तव को बल्दीराय व राम नाथ यादव को धनपतगंज का ब्लॉक अध्यक्ष व राम अवध यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।  नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शिवम शिवम श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संगठित होने की सलाह दी और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें वर्गीकृत न हो कर मानवता के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इसौली विधायक अबरार अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ की हड्डी होता है कार्यकर्ता को हमेशा संगठन के प्रति वफादार रहना चाहिए। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव,डॉ नफीस, श्रीपाल पासी, रामचन्द्र यादव,नफीस अहमद, शोयब खान, तौकीर प्रधान,डॉ जहीर,  अरविंद पांडेय, सहित कई लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मौजूद थे।

अयोध्या डोगरा रेजिमेंट के मिलिट्री मन्दिर मे हुआ पौध रोपण

Image
अयोध्या-विजय दिवस 26जुलाई को कारगिल में शहीद जवानो के स्मृत में,  मिलेट्री मन्दिर डोगरा में ब्रिगेडियर जे0के0एस0 विर्क व मन्दिर के पुजारी श्याम सुन्दर पांडेय  के साथ जिले के पर्यावरण प्रेमी श्रवण जीत कनौजिया ने चंदन व सुपारी का पौध रोपित कर जवानो को  याद किया। इसके पहले भी कारगिल मे शहीद सभी 527 वीर जवनो के नाम पर, ब्रिगेडियर ज्ञानोदय बाजपेई  की उपस्थिति,में श्रवणजीत कनौजिया द्वारा सभी जवानों के नाम पर 527 पौध रोपित कर श्रद्धांजलि दी जा चुकी है  ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के लिए शहीद सभी जवानों के नाम पर एक साथ 527 पौध रोपित कर श्रद्धांजलि दी गई है,आज भी पौध रोपित कर शहीदो को याद किया। ब्रिगेडियर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में श्रवण कनौजिया द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की,साथ ही हर संभव सहयोगी करने का आश्वासन दिया, कार्यक्रम मे सूबेदार मेजर अश्वनी कुमार, सूबेदार प्रवीण कुमार, सूबेदार रमेश कुमार, माली जसकरन,सुरज कनौजिया, विपिन साहू,सिकन्दर साहू सहित सेना के तमाम अधिकारी गण मौजूद रहे।

श्यामा प्रसाद की जयंती पर जिला पंचायत सदस्य ने किया पौध रोपण,हरियाली का दिया संदेश

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान सुल्तानपुर-श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य बबिता अखिलेश तिवारी ने पौध रोपण के पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। भाजपा नेत्री ने विकास खंड कुड़वार, भहदरा ग्राम सभा  के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया।  सहयोगी रोहित तिवारी, प्रभात तिवारी अनिल द्विवेदी, प्रधान भहदरा उपस्थित रहे। राजापुर बाजार के पहलवान बाबा के प्रांगण में वृक्षारोपण किया साथ मे हमारे रज्जन दुबे जी, राजेश शुक्ला जी  ,विश्वकर्मा, विनय पाठक जी, रजत द्विवेदी, शिवम पांडेय, विशाल जायसवाल, विश्वजीत मौर्या उपस्थित रहे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वल्ली पुर पर किया गया पौध रोपण

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान सुल्तानपुर-विश्व पर्यावरण के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य  केंद्र वल्लीपुर पर फल व छाया दार पौधों का रोपण किया गया इस मौके पर डॉ अरविंद चौरसिया,फार्माशिष्ट चक्रपाणि दुबे,हरीश कुमार तिवारी,  गौरव शुक्ला,राजेश तिवारी सुरेंद्र कुमार मिश्रा हरिलाल मौजूद रहे।

पर्यावरण बचाने के लिए सभी को करना चाहिए पौध रोपण- महेश जायसवाल

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा गना पुर ग्राम सभा मे पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान महेश जायसवाल ने ग्राम सभा में पौध रोपण कराकर लोगों को संदेश दिया कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है पर्यावरण को बचाने के लिए ग्राम वासियों से अपील की और कहा कि पर्यावरण शब्द का शाब्दिक अर्थ हमारे जीवन में चारों ओर से सुरक्षित रखने का कवच है। उसी का नाम पर्यावरण है। तुलसी और पीपल का पौधा जीवन में बहुत उपयोगी होते हैं।  वह ऑक्सीजन प्रवाहित करते हैं। जो मनुष्य को ही नहीं, पशु-पक्षियों को भी जीवन देते हैं। हमारे पूर्वजों ने वृक्ष लगाए होंगे तभी आज हम सुरक्षित हैं और स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं। आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए हमें पौधरोपण कर उनकी देखभाल करनी होगी।