अयोध्या डोगरा रेजिमेंट के मिलिट्री मन्दिर मे हुआ पौध रोपण

अयोध्या-विजय दिवस 26जुलाई को कारगिल में शहीद जवानो के स्मृत में,  मिलेट्री मन्दिर डोगरा में ब्रिगेडियर जे0के0एस0 विर्क व मन्दिर के पुजारी श्याम सुन्दर पांडेय  के साथ जिले के पर्यावरण प्रेमी श्रवण जीत कनौजिया ने चंदन व सुपारी का पौध रोपित कर जवानो को  याद किया। इसके पहले भी कारगिल मे शहीद सभी 527 वीर जवनो के नाम पर, ब्रिगेडियर ज्ञानोदय बाजपेई  की उपस्थिति,में श्रवणजीत कनौजिया द्वारा सभी जवानों के नाम पर 527 पौध रोपित कर श्रद्धांजलि दी जा चुकी है
 ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के लिए शहीद सभी जवानों के नाम पर एक साथ 527 पौध रोपित कर श्रद्धांजलि दी गई है,आज भी पौध रोपित कर शहीदो को याद किया। ब्रिगेडियर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में श्रवण कनौजिया द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की,साथ ही हर संभव सहयोगी करने का आश्वासन दिया, कार्यक्रम मे सूबेदार मेजर अश्वनी कुमार, सूबेदार प्रवीण कुमार, सूबेदार रमेश कुमार, माली जसकरन,सुरज कनौजिया, विपिन साहू,सिकन्दर साहू सहित सेना के तमाम अधिकारी गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा