सपा की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, शिवम श्रीवास्तव बनाये गए ब्लॉक अध्यक्ष

इम्तियाज़ खान
धनपतगंज/सुल्तानपुर
तहसील अंतर्गत ब्लॉक बल्दीराय व धनपतगंज ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बल्दीराय के सेंट् जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में कार्यक्रम का आयोजन कर शिवम श्रीवास्तव को बल्दीराय व राम नाथ यादव को धनपतगंज का ब्लॉक अध्यक्ष व राम अवध यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
 नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शिवम शिवम श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संगठित होने की सलाह दी और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें वर्गीकृत न हो कर मानवता के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इसौली विधायक अबरार अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ की हड्डी होता है कार्यकर्ता को हमेशा संगठन के प्रति वफादार रहना चाहिए।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव,डॉ नफीस,
श्रीपाल पासी, रामचन्द्र यादव,नफीस अहमद, शोयब खान, तौकीर प्रधान,डॉ जहीर,  अरविंद पांडेय, सहित कई लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं