हर रविवार सुबह और शाम, गोमती मित्र सजाते सीताकुंड धाम

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
 सुल्तानपुर-गोमती मित्र मंडल का जन्म ही स्वच्छता को केंद्र बिंदु में रखते हुए हुआ था और गोमती मित्रों को गर्व है उन्होंने अपने इस मूल उद्देश्य से कभी भी हटने की कोशिश नहीं की,विशेष रूप से सीता कुंड धाम को उसका प्राचीन गौरव प्रदान करने के लिए लगातार सीता कुंड धाम में स्वच्छता कार्यक्रम चलाते रहना उनका नियम बन चुका है,हर रविवार सप्ताहिक श्रमदान के दिन प्रातः एवं सायंकालीन महा आरती के समय सभी गोमती मित्र सीता कुंड धाम पर उपस्थित रहते हुए वहां की अव्यवस्थाओं को और गंदगी को दूर करने का पूरा प्रयास करते हैं ,,१३ सितंबर को भी प्रातः ०६:०० बजे से ३ घंटे गोमती मित्रों ने पूरे तट परिसर, सीता उपवन,स्नान घाट,श्राद्ध स्थल की साफ सफाई की।
श्रमदान प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन के नेतृत्व में रतन कसौधन,रमेश महेश्वरी,संत कुमार,राजेश पाठक,डॉक्टर कुँवर दिनकर प्रताप सिंह,राम क्विंचल मौर्या,ओमप्रकाश,सुनील,मुन्ना सोनी,राजेन्द्र,रामेंद्र प्रताप सिंह राणा,अजय वर्मा,विपिन सोनी,दाऊजी,सौरभ,अजीत शर्मा,जयनाथ,सोनू सिंह,अनुज,आशीष,अभय,वासु आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा