पर्यावरण बचाने के लिए सभी को करना चाहिए पौध रोपण- महेश जायसवाल


रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा गना पुर ग्राम सभा मे पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान महेश जायसवाल ने ग्राम सभा में पौध रोपण कराकर लोगों को संदेश दिया कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है पर्यावरण को बचाने के लिए ग्राम वासियों से अपील की और कहा कि पर्यावरण शब्द का शाब्दिक अर्थ हमारे जीवन में चारों ओर से सुरक्षित रखने का कवच है। उसी का नाम पर्यावरण है। तुलसी और पीपल का पौधा जीवन में बहुत उपयोगी होते हैं। 
वह ऑक्सीजन प्रवाहित करते हैं। जो मनुष्य को ही नहीं, पशु-पक्षियों को भी जीवन देते हैं। हमारे पूर्वजों ने वृक्ष लगाए होंगे तभी आज हम सुरक्षित हैं और स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं। आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए हमें पौधरोपण कर उनकी देखभाल करनी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

आल्हा हमारी प्राचीन संस्कृति व वीरता की पहचान-मनीष पांडेय

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा