चारों तरफ़ रही 15 अगस्त की धूम, लोगों में दिखा उत्साह

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
सुल्तानपुर- बल्दीराय तहसील क्षेत्र में चारो तरफ 15 अगस्त धूमधाम से मनाया गया, सरकारी कार्यालय, विद्यालय  सरकारी संस्थान में झंडा रोहण कर सलामी दी गई।
तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी साथ में तहसीलदार रानी गरिमा जायसवाल व अन्य लोग मौजूद रहे।
विकास खंड बल्दीराय में खंडविकास अधिकारी ने झंडा रोहण किया।
विकास खण्ड धनपतगंज मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह ने तिरंगा फहरा कर सलामी दी।
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय के चिकित्सा अधीक्षक राजेश प्रजापति ने तिरंगा फहराया।
 थाना अध्यक्ष बल्दीराय अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण रोहण कर सलामी दी
प्राथमिक विद्यालय पूरे फत्ते भरसैयां में झंडा रोहण किया गया।
बल्दीराय क्षेत्र के राम मिलन सलिक राम इंटर कालेज में प्रबंधक व कवि कर्मराज शर्मा ने तिरंगा फहरा कर सलामी दी।
प्राथमिक विद्यालय पैगापुर  सुल्तानपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य शहरे आलम ने झंडा रोहण किया।

Comments

Popular posts from this blog

आल्हा हमारी प्राचीन संस्कृति व वीरता की पहचान-मनीष पांडेय

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

कहानी उस कुली की, जिसने स्टेशन के Wi-Fi से पढ़कर पास की IAS की परीक्षा और बन गया अफसर