Posts

राम पुनियानी का लेख: भारत को अंग्रेज़ों का ग़ुलाम बनाने की राह में चट्टान बनकर खड़े थे टीपू, लेकिन आज उस महान…

Image
रिपोर्ट-इम्तिताज़ खान हाल में कर्नाटक में दलबदल और विधायकों की खरीद-फरोख्त का खुला खेल हुआ जिसके फलस्वरूप,  कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिर गई और भाजपा ने राज्य में सत्ता संभाली। सत्ता में आने के बाद, भाजपा सरकार ने जो सबसे पहला निर्णय लिया वह यह था कि राज्य में टीपू सुल्तान की जयंती पर सरकारी आयोजन बंद किए जाएंगे। यह भी तय किया गया की टीपू की जयंती – 10 नवंबर – को ‘काले दिन’ के रूप में मनाया जायेगा और इस दिन इस मध्यकालीन शासक के विरोध में रैलियां निकाली जाएंगी। मध्यकालीन इतिहास की अलग-अलग व्याख्याएं की जाती हैं और कई मामलों में, एक ही व्यक्ति कुछ समुदायों के लिए नायक और कुछ के लिए खलनायक होता है। टीपू के मामले में स्थिति और भी जटिल है। पहले, हिन्दू राष्ट्रवादी भी टीपू को नायक के रूप में देखते थे। सन 1970 के दशक में, आरएसएस द्वारा प्रकाशित पुस्तिकाओं की श्रृंखला ‘भारत भारती’ में टीपू का महिमागान किया गया था। सन 2010 में आयोजित एक रैली में, कुछ भाजपा नेता टीपू के भेष में अपने हाथों में तलवार लिए मंच पर विराजमान थे। हमारे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जो कि आरएसएस की भट्...

सपा नेताओं की क्षेत्र में दस्तक से लोगों में हलचल

Image
रिपोर्ट-इम्तिताज़ खान 187 विधानसभा इसौली क्षेत्र भ्रमण पर निकले सपा नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उम्मीद और हौसले के साथ संघर्ष करने का जुनून जारी रहेगा,हमारी लड़ाई हर अंतिम व्यक्ति के लिए है और जिंदगी के आखिरी सांस तक चलेगी,किसान,नौजवान,पिछड़े   महिला और बुजुर्ग सबके अधिकार और हक़ की आवाज़ हम उठाते रहेंगे।इस बार प्रदेश में समाजवादी सरकार लाएंगे,और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। क्षेत्र में निकल कर शकील अहमद ने वल्लीपुर,सरैया, सुरेशनगर,कुड़वार,राजापुर धाराएं सहित एक दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया साथ कार्यकर्ताओं की पूरी टीम मुस्तैद है।

समाचार वाचन में वैशाली को मिला प्रथम स्थान

Image
रिपोर्ट-इम्तिताज़ खान सुल्तानपुर-राणा प्रताप पीजी कॉलेज सुलतानपुर में जनरल अवेयरनेस क्लब के तत्वावधान में सेमिनार और समाचार वाचन प्रतियोगिता का आयोजन हुवा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य  प्रो. डी. के. त्रिपाठी और डॉ निशा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन और  माँ सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण से  किया।  प्राचार्य प्रो0 डी0 के0 त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिस्पर्धा से व्यक्तित्व विकास का अवसर मिलता  है।डॉ निशा  सिंह ने कहा कि जनरल अवेयरनेस क्लब महाविद्यालय के विद्यार्थियों को आसन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयारी करने हेतु जागरूक करता है। डॉ अमित तिवारी ने महिला शशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्र का पूर्ण विकास तभी हो सकता है जब छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा मिले साथ ही समाज मे उचित सम्मान भी प्राप्त हो। भूगोल विभाग के असि. प्रो. आलोक कुमार ने  कोविड 19 के पर्यावरण पर पड़े प्रभाव को रेखांकित किया। यहाँ पर छात्रों ने समाचार वाचन किया। जिसमें प्रथम स्थान छात्रा वैशाली सिंह (बी0एड0प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान छात्रा...

कुश की नगरी,सीता का स्थान,गोमती मित्रों ने रखा उसका ध्यान

Image
रिपोर्ट-इम्तिताज़ खान सुलतानपुर-गोमती मित्र मंडल ने २०१२ में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में जब सीता कुंड धाम पर स्वच्छता श्रमदान शुरू किया था तब से गुजरे नौ सालों में ना केवल उसके अस्तित्व को बचाने में कामयाब हुए बल्कि उसे जनपद का सबसे स्वच्छ स्थान बनाने में भी कामयाबी हासिल की,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी कहते हैं कि हमें जनपद वासियों का भी अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ,,मां गोमती की निर्मल धारा में प्रवाहित की जाने वाली मूर्तियां, अवशेष पूजन सामग्री,कूड़ा करकट,कपड़े आदि में भी काफी हद तक अंकुश लगा और उम्मीद है की निर्धारित लक्ष्य २०२५ तक गोमती मित्र "स्वच्छ सीता कुंड धाम,निर्मल गोमती में स्नान" का संकल्प पूरा हो सकेगा,, रविवार १९ तारीख का साप्ताहिक श्रमदान भी कंपकपाती सर्दी व शीत लहरी के बीच पूरे उत्साह के साथ संपन्न किया गया,,मुख्य रूप से उपस्थित रहे अनमोल पांडे, कृष्णा पांडे,आदित्य,आभास शर्मा,प्रांजल,युवराज सिंह,तेजस्व पांडे,अभय मिश्रा,अर्जुन यादव,संत कुमार प्रधान,राजेन्द्र शर्मा,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक, अजय प्रताप सिंह,दिनकर प्रताप सिंह,अजय वर्मा,धर्मेन...

राणा प्रताप पी जी कालेज में जनरल अवेयरनेस मसिक बैठक आयोजित

Image
रिपोर्ट-इम्तिताज़ खान सुल्तानपुर-राणा प्रताप पी जी कालेज में जनरल अवेयरनेस क्लब के तत्वावधान में एक मसिक बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ डी के त्रिपाठी ने माँ सरस्वती और राणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को देश विदेश की समसामयिक घटनाओं पर नज़र रखनी चाहिए क्योंकि आने वाले कम्पटीशन में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का प्रतिशत इससे काफी कवर होता है। यहाँ विद्यार्थियों ने समाचार वाचन किया । जिसमें पहला स्थान विजय वर्मा को तथा दूसरा स्थान साक्षी मिश्रा को मिला। महाविद्यालय की उप प्राचार्य एवं क्लब की संयोजिका डॉ निशा सिंह ने समाचार वाचन में बच्चों की त्रुटियों को रेखांकित करते हुए कहा कि, आपके उच्चारण शुद्ध एवं स्पष्ट होने चाहिये साथ ही समाचार वाचन के समय आंखे झुकी नहीं रहनी चाहिये। समाचार  वाचन पैनल की निर्णायक डॉ विभा सिंह, डॉ अंजना सिंह रही।  प्रश्न मंच के अंतर्गत बी टीम को पहला स्थान मिला , इस टीम में विजय वर्मा , पवन कुमार, आस्था भट्ट, सुभांशु भारद्वाज, जय प्रकाश थे।...

हिन्दू -मुस्लिम एकता का प्रतीक है बाबा जुड़ई शहीद की मजार

Image
रिपोर्ट- आदिल खान सुलतानपुर-बल्दीराय तहसील क्षेत्र में चक-कारी भीत नदी के तट पर स्थित हजरत जुड़ई शहीद की मजार मौजूद है।बाबा की मजार पर दो दिवसीय उर्स का आयोजन किया गया।उर्स  के मौके पर बाबा की मजार पर हिन्दू-मुस्लिम एक साथ मजार पर प्रसाद (सिन्नी)व चादर चढ़ा कर अपनी व अपने मुल्क की सलामती की दुआएं मांगी।उर्स के पहले दिन शाम को गागर,चादर के साथ कौव्वाली का आयोजन किया गया।जिसमे दूरदराज के कई क़व्वालो द्वारा क़व्वाली पेश की।उर्स के दूसरे दिन सुबह ग़ुस्ल ,कुरआन खानी,लंगरे-आम,व मेला का आयोजन किया गया।रात्रि को जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी का प्रोग्राम किया गया।जिसकी सरपरस्ती खानकाहे तस्लीमिया के चश्मो चराग औलादे हुज़ूर तस्लीमे मिल्लत सज्जादह नशीन आस्तानए हुजूर तस्लीमे मिल्लत हज़रत हाफिज़ व कारी ताज मोहम्मद साहब फरमा रहे थे। जलसे की शुरुआत हाफिज तालिब रजा ने तिलावते कुरआन पाक से किया।हजरत अल्लामा मौलान सुल्तान रज़ा साहब ने अपनी तकरीर मे कहा कि वली जिन्दा है,कुरआन व हदीस की रोशनी में बताया कि बेशक वली जिंदा है।इन्ही बुजुर्गों के कौल को सामने रखते हुए ये भी कहा कि हम हिन्दुस्तानी इन्हीं बुजु...

नि:शुल्क नेत्र जांच ,चश्मा व दवा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
रिपोर्ट-सुधा सिंह सुल्तानपुर-वि.खं. कुड़वार अंतर्गत श्रीमती अवधराजी राम ललन इंटर कॉलेज मड़हा में नि:शुल्क नेत्र जांच, चश्मा व दवा तथा शुगर व ब्लड जांच का हुआ आयोजन जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशुल्क चश्मा और दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खुशहाल भारत मंच (इकाई जे.डी.एल. के ट्रस्ट) एवं अमर लीगल एडवोकेट्स व नेत्रम आई फाउंडेशन दिल्ली ने डॉ0 अमरनाथ मिश्र अधिवक्ता संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार भारत सरकार स्वैच्छिक सेवानिवृत्त की अगुवाई में हुआ जिसमें सैकड़ों गरीब पुरुष और महिलाएं लाभान्वित हुये। जिसमें नेत्र सर्जन डॉ राहुल तिवारी, डॉ हरी व डॉ सन्तन शर्मा ने लोगों की आंखों की जांच करके दवा चश्मा दिया। शिविर में आए हुए लोगों का ब्लड व शुगर भी डॉ सुमन कुमार सिंह के द्वारा निशुल्क किया गया।        पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए खुशहाल भारत मंच के निदेशक अमरनाथ मिश्र अधिवक्ता ने लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा इंसानियत का धर्म वह पुनीत कार्य बताया इसके पीछे मेरा कोई भी मकसद नहीं है संस्था के द्वारा यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से ग...