कुश की नगरी,सीता का स्थान,गोमती मित्रों ने रखा उसका ध्यान

रिपोर्ट-इम्तिताज़ खान
सुलतानपुर-गोमती मित्र मंडल ने २०१२ में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में जब सीता कुंड धाम पर स्वच्छता श्रमदान शुरू किया था तब से गुजरे नौ सालों में ना केवल उसके अस्तित्व को बचाने में कामयाब हुए बल्कि उसे जनपद का सबसे स्वच्छ स्थान बनाने में भी कामयाबी हासिल की,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी कहते हैं कि हमें जनपद वासियों का भी अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ,,मां गोमती की निर्मल धारा में प्रवाहित की जाने वाली मूर्तियां, अवशेष पूजन सामग्री,कूड़ा करकट,कपड़े आदि में भी काफी हद तक अंकुश लगा और उम्मीद है की निर्धारित लक्ष्य २०२५ तक गोमती मित्र "स्वच्छ सीता कुंड धाम,निर्मल गोमती में स्नान" का संकल्प पूरा हो सकेगा,, रविवार १९ तारीख का साप्ताहिक श्रमदान भी कंपकपाती सर्दी व शीत लहरी के बीच पूरे उत्साह के साथ संपन्न किया गया,,मुख्य रूप से उपस्थित रहे अनमोल पांडे, कृष्णा पांडे,आदित्य,आभास शर्मा,प्रांजल,युवराज सिंह,तेजस्व पांडे,अभय मिश्रा,अर्जुन यादव,संत कुमार प्रधान,राजेन्द्र शर्मा,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक, अजय प्रताप सिंह,दिनकर प्रताप सिंह,अजय वर्मा,धर्मेन्द्र वर्मा,सोनू सिंह, आमोद विक्रम सिंह,हरजीत सिंह, संतोष अग्रहरी,अरुण गुप्ता आदि।।

Comments

Popular posts from this blog

आल्हा हमारी प्राचीन संस्कृति व वीरता की पहचान-मनीष पांडेय

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

कहानी उस कुली की, जिसने स्टेशन के Wi-Fi से पढ़कर पास की IAS की परीक्षा और बन गया अफसर