राणा प्रताप पी जी कालेज में जनरल अवेयरनेस मसिक बैठक आयोजित

रिपोर्ट-इम्तिताज़ खान
सुल्तानपुर-राणा प्रताप पी जी कालेज में जनरल अवेयरनेस क्लब के तत्वावधान में एक मसिक बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ डी के त्रिपाठी ने माँ सरस्वती और राणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को देश विदेश की समसामयिक घटनाओं पर नज़र रखनी चाहिए क्योंकि आने वाले कम्पटीशन में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का प्रतिशत इससे काफी कवर होता है। यहाँ विद्यार्थियों ने समाचार वाचन किया । जिसमें पहला स्थान विजय वर्मा को तथा दूसरा स्थान साक्षी मिश्रा को मिला। महाविद्यालय की उप प्राचार्य एवं क्लब की संयोजिका डॉ निशा सिंह ने समाचार वाचन में बच्चों की त्रुटियों को रेखांकित करते हुए कहा कि, आपके उच्चारण शुद्ध एवं स्पष्ट होने चाहिये साथ ही समाचार वाचन के समय आंखे झुकी नहीं रहनी चाहिये। समाचार  वाचन पैनल की निर्णायक डॉ विभा सिंह, डॉ अंजना सिंह रही।  प्रश्न मंच के अंतर्गत बी टीम को पहला स्थान मिला , इस टीम में विजय वर्मा , पवन कुमार, आस्था भट्ट, सुभांशु भारद्वाज, जय प्रकाश थे। टीम ए को दूसरा स्थान मिला , इस टीम में विकास कुमार, धनंजय नाविक, रश्मि यादव, साक्षी मिश्रा, शिवानी प्रजापति, दीपा मौर्या थी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ मंजू ठाकुर और परमेन्द्र ने किया। अंत में प्राचार्य ने क्लब के सभी कोर्डिनेटर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि क्लब के माध्यम से आप सभी विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने में जो योगदान दे रहे है वह निस्वार्थ और अद्वितीय है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं