नि:शुल्क नेत्र जांच ,चश्मा व दवा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट-सुधा सिंह
सुल्तानपुर-वि.खं. कुड़वार अंतर्गत श्रीमती अवधराजी राम ललन इंटर कॉलेज मड़हा में नि:शुल्क नेत्र जांच, चश्मा व दवा तथा शुगर व ब्लड जांच का हुआ आयोजन जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशुल्क चश्मा और दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खुशहाल भारत मंच (इकाई जे.डी.एल. के ट्रस्ट) एवं अमर लीगल एडवोकेट्स व नेत्रम आई फाउंडेशन दिल्ली ने डॉ0 अमरनाथ मिश्र अधिवक्ता संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार भारत सरकार स्वैच्छिक सेवानिवृत्त की अगुवाई में हुआ जिसमें सैकड़ों गरीब पुरुष और महिलाएं लाभान्वित हुये। जिसमें नेत्र सर्जन डॉ राहुल तिवारी, डॉ हरी व डॉ सन्तन शर्मा ने लोगों की आंखों की जांच करके दवा चश्मा दिया। शिविर में आए हुए लोगों का ब्लड व शुगर भी डॉ सुमन कुमार सिंह के द्वारा निशुल्क किया गया।
       पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए खुशहाल भारत मंच के निदेशक अमरनाथ मिश्र अधिवक्ता ने लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा इंसानियत का धर्म वह पुनीत कार्य बताया इसके पीछे मेरा कोई भी मकसद नहीं है संस्था के द्वारा यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला जिला जज आर.पी. शुक्ला ,विष्णु नारायण तिवारी एडवोकेट प्रभारी अमर लीगल ट्रस्ट सुल्तानपुर,  रवि प्रकाश मिश्र एडवोकेट अमर लीगल एसोसिएट व राम गोपाल शुक्ला एडवोकेट मुकेश तिवारी शिक्षक अन्य सहयोगी पूरी तन्मयता के साथ लोगों की मदद करने में लगे रहे जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं