Posts

जनता से किया वादा नही पूरा कर पाई प्रदेश की भाजपा सरकार- नरेश उत्तम पटेल

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान सुलतानपुर-किसान नौजवान परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता के बीच मे अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी समाजवादी पार्टी द्वारा आज सुल्तानपुर जिले में कई कार्यक्रम किये गए।जिसमे इसौली विधान सभा अंतर्गत दानिश एडुकेशन ग्रुप संस्थान के प्रबंधक मिर्जा इशराक बेग ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत किया स्वागत के दौरान चुनाव चिन्ह साइकिल भेंट की,अपने वक्तव्य  में अध्यक्ष के बताया कि इशराक बेग सपा के मजबूत सिपाही है भीड़ को देख कर अध्यक्ष ने पीठ थपथपाई और कहा कि ऐसे ही सिपाही की आवश्यकता यहां की जनता को है।सभा मे रात होने पर भी सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।आगे बोलते हुए अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी महंगाई की मार से पीड़ित है,डीजल,पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है,सरकार अपने वादे पर खरी नही उतर रही है, कार्यक्रम का संचालन अतहर ने किया।

पूंजीपतियों की सरकार से जनता है त्रस्त, सपा ही विकल्प प्रदेश अध्यक्ष

Image
सुलतानपुर-विधानसभा इसौली के विशाल मैदान गजेहड़ी में इसौली विधायक अबरार अहमद द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।विधायक अबरार अहमद ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल मे कराये गए गये कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार केवल उन्हीं के कार्यों का फीता काटकर उदघाटन कर रही है।अपना एक भी कार्य ऐसा नही है जिसका उल्लेख कर सके।उन्होंने अपने द्वारा कराये गए कार्यों के क्रम में बल्दीराय को नवीन तहसील बनवाये जाने,राजकीय इंटर कॉलेज, पावर हाउस, स्वास्थ्य केंद्र आदि के स्थापित कराये जाने की चर्चा की। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में सरकार पर खूब निशाना साधा,और कहा कि इस सरकार में आम आदमी त्रस्त है,महंगाई की मार से जनता बेहाल है,पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है,जनता को रोजगार देने का वादा सरकार ने नही पूरा किया,ये धोखा देने वाली सरकार है जो जनता समझ चुकी है।देर से पहुंचने के बाद भी जन समूह को देख कर विधायक की सराहना की। विधायक की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष को चुनाव चिन्ह  साइकिल भेंट की गई। सभा को डॉ शोएब मुस्तफा खान,शिक्षक नेता राकेश सि...

मनुष्य एवं पशुओं के लिए घातक है गाजर घास

Image
इम्तियाज़ खान कृषि विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ गाजर घास जागरूकता सप्ताह कुमारगंज अयोध्या आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज , अयोध्या के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के निर्देश के क्रम में कृषि महाविद्यालय के शस्य विज्ञान विभाग द्वारा 16वां गाजर घास जागरूकता सप्ताह शस्य विज्ञान प्रक्षेत्र पर आयोजित किया गया । शस्य विज्ञान प्रक्षेत्र के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर मे भी वैज्ञानिकों, शिक्षको, छात्रो, मजदूरों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की एक घटक के रूप में गाजर घास मुक्त परिसर करने का प्रयास किया गया । उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत गाजर घास के बारे में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विस्तृत चर्चा भी की गई तथा नियंत्रण के विभिन्न उपायों जैसे फूल आने के पहले पौधों को जड़ से उखाड़ना एवं कंपोस्ट, हरी खाद ,वर्मी कंपोस्ट बनाना तथा रासायनिक एवं जैविक विधि द्वारा इस खरपतवार को नियंत्रित करने का उपाय बताया गया ।  वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया कि गाजर घास से मनुष्यों में त्वचा संबंधी रोग (डरमेटाइटिस, एग्जिमा, एलर्जी, बुखार एवं दमा) आदि जैसी बीमा...

सुलतानपुर-जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं० 28 की प्रत्याशी सैय्यद शादली ने मतगणना पर उठाया सवाल,धांधली का आरोप

Image
जिला अधिकारी समेत खंड विकास अधिकारी समेत   उपजिलाधिकारी जिलाधिकारी अधिकारी आरो आला अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद परिणाम घोषित सांसद मेनका गांधी से भी हुई अफसरों की शिकायत,प्रेक्षक,डीएम व एसडीएम बल्दीराय ने निष्पक्ष कार्यवाही का दिया आश्वासन आखिर क्यों नहीं हुई रिकाउंटिंग सवालों के घेरे में उप जिला अधिकारी बल्दीराय घंटों लगाते रहे मीडिया कर्मी उपजिलाधिकारी बल्दीराय को फोन नहीं उठा उपजिलाधिकारी का फोन सवालों के घेरे में उपजिलाधिकारी बल्दीराय सवालों के घेरे में थाना अध्यक्ष बल्दीराय भी पहले तो प्रत्याशी और उनके समर्थकों के वाहनों को किया सीज फिर प्रत्याशी के समर्थकों और उनके रिश्तेदारों को थाने पर घंटों काउंटिंग के दौरान थाने पर बंधक बनाकर रखा प्रत्याशी का है आरोप जब कई अन्य वार्डों की रिकाउंटिंग हो सकती है तो वार्ड नंबर 28 की रिकाउंटिंग कराने में क्यों पीछे हट रहे हैं अधिकारी उपजिलाधिकारी अधिकारी बल्दीराय की भूमिका संदिग्ध उच्च अधिकारियों का फोन जाने के बाद भी नहीं हुई रिकाउंटिंग सांसद मेनका गांधी ने भी लिया था मामले में संज्ञान सबसे आगे रही प्रत्याशी सादली बान...

सुलतानपुर-जिलापंचायत सदस्य वार्ड न०-28 में मतगणना में व्यापक लगा धांधली का आरोप लगा रही प्रत्याशी सैय्यद शादली

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान सुल्तानपुर-जिला अधिकारी समेत खंड विकास अधिकारी समेत उपजिलाधिकारी जिलाधिकारी अधिकारी आरो आला अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद परिणाम घोषित सांसद मेनका गांधी से भी हुई अफसरों की शिकायत,प्रेक्षक,डीएम व एसडीएम बल्दीराय ने निष्पक्ष कार्यवाही का दिया आश्वासन आखिर क्यों नहीं हुई रिकाउंटिंग सवालों के घेरे में उप जिला अधिकारी बल्दीराय घंटों लगाते रहे मीडिया कर्मी उपजिलाधिकारी बल्दीराय को फोन नहीं उठा उपजिलाधिकारी का फोन सवालों के घेरे में उपजिलाधिकारी बल्दीराय सवालों के घेरे में थाना अध्यक्ष बल्दीराय भी पहले तो प्रत्याशी और उनके समर्थकों के वाहनों को किया सीज फिर प्रत्याशी के समर्थकों और उनके रिश्तेदारों को थाने पर घंटों काउंटिंग के दौरान थाने पर बंधक बनाकर रखा प्रत्याशी का है आरोप जब कई अन्य वार्डों की रिकाउंटिंग हो सकती है तो वार्ड नंबर 28 की रिकाउंटिंग कराने में क्यों पीछे हट रहे हैं अधिकारी उपजिलाधिकारी अधिकारी बल्दीराय की भूमिका संदिग्ध उच्च अधिकारियों का फोन जाने के बाद भी नहीं हुई रिकाउंटिंग सांसद मेनका गांधी ने भी लिया था मामले में संज्ञान सबसे आगे रह...
Image
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान इसौली विधानसभा के मण्डल बल्दीराय में भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया | मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने बताया कि पारा बाजार स्थित भाजपा मण्डल कार्यालय सहित सभी जिला पंचायत वार्डों तथा सभी बूथों पर पार्टी का झण्डा फहरा कर एवं मिठाई बांटकर स्थापना दिवस मनाया गया | इसी क्रम में जिला पंचायत वार्ड नम्बर 27 के बहुरांवा बाजार में LED स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्बोधन को कार्यकर्ताओं के मध्य सुना गया  कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया | कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मण्डल प्रभारी राम नरायन उपाध्याय ने पार्टी की रीति नीति तथा उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा किया तथा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को वार्ड प्रभारी आशीष सिंह रानू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह तथा पूर्व मण्डल अध्यक्ष आचार्य सूर्यभान पाण्डेय ने सम्बोधित किया |...

खंड शिक्षा अधिकारी सरताज़ अहमद ने कंपोजिट विद्यालट गौहनिया से प्रेरणा ज्ञानोत्सव का किया शुभारंभ

Image
रिपोर्ट-इम्तियाज खान सुलतानपुर-शासन के आदेश के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय सरताज अहमद की अध्यक्षता में 100 दिवसीय प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ आज बल्दीराय ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय गौहनिया में शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बल्दीराय की गरिमा मय उपस्थिति में होना था लेकिन अधिक व्यस्तता के कारण उनके स्थान उनके स्थान पर ए.डी.ओ.पंचायत बल्दीराय द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को 31मार्च 2023तक  प्रेरक प्रदेश बनाने के लिए प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम के तहत  गणित एवं भाषा विषय में शिक्षा की मुख्य धारा से बच्चों को जोड़ने के लिए प्रेरणा लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। जिससे संबंधित कई वीडियो क्लिप अध्यापकों एवं अभिभावकों को दिखाए गये। कार्यक्रम में सम्मिलित अभिभावकों को रीड एलांग एप भी डाउनलोड  कराया गया साथ ही साथ अभिभावकों को मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।  कार्यक्रम की शुरुआत में  सरस्वती की प्रतिमा पर दीप ...