पूंजीपतियों की सरकार से जनता है त्रस्त, सपा ही विकल्प प्रदेश अध्यक्ष

सुलतानपुर-विधानसभा इसौली के विशाल मैदान गजेहड़ी में इसौली विधायक अबरार अहमद द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।विधायक अबरार अहमद ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल मे कराये गए गये कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार केवल उन्हीं के कार्यों का फीता काटकर उदघाटन कर रही है।अपना एक भी कार्य ऐसा नही है जिसका उल्लेख कर सके।उन्होंने अपने द्वारा कराये गए कार्यों के क्रम में बल्दीराय को नवीन तहसील बनवाये जाने,राजकीय इंटर कॉलेज, पावर हाउस, स्वास्थ्य केंद्र आदि के स्थापित कराये जाने की चर्चा की।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में सरकार पर खूब निशाना साधा,और कहा कि इस सरकार में आम आदमी त्रस्त है,महंगाई की मार से जनता बेहाल है,पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है,जनता को रोजगार देने का वादा सरकार ने नही पूरा किया,ये धोखा देने वाली सरकार है जो जनता समझ चुकी है।देर से पहुंचने के बाद भी जन समूह को देख कर विधायक की सराहना की।
विधायक की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष को चुनाव चिन्ह  साइकिल भेंट की गई।
सभा को डॉ शोएब मुस्तफा खान,शिक्षक नेता राकेश सिंह,विधायक प्रतिनिधि बबलू भाई ,डी के यादव,डॉ सुरेश यादव,जिला पंचायत सदस्य रमाशंकर यादव,श्री पाल पासी,प्रधान हसीब,राम चन्द्र यादव,शिवम श्रीवास्तव सहित आदि लोगों ने संबोधित सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा