खंड शिक्षा अधिकारी सरताज़ अहमद ने कंपोजिट विद्यालट गौहनिया से प्रेरणा ज्ञानोत्सव का किया शुभारंभ

रिपोर्ट-इम्तियाज खान
सुलतानपुर-शासन के आदेश के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय सरताज अहमद की अध्यक्षता में 100 दिवसीय प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ आज बल्दीराय ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय गौहनिया में शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बल्दीराय की गरिमा मय उपस्थिति में होना था लेकिन अधिक व्यस्तता के कारण उनके स्थान उनके स्थान पर ए.डी.ओ.पंचायत बल्दीराय द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को 31मार्च 2023तक  प्रेरक प्रदेश बनाने के लिए प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम के तहत  गणित एवं भाषा विषय में शिक्षा की मुख्य धारा से बच्चों को जोड़ने के लिए प्रेरणा लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। जिससे संबंधित कई वीडियो क्लिप अध्यापकों एवं अभिभावकों को दिखाए गये। कार्यक्रम में सम्मिलित अभिभावकों को रीड एलांग एप भी डाउनलोड  कराया गया साथ ही साथ अभिभावकों को मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।
 कार्यक्रम की शुरुआत में  सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण मुख्य अतिथि ए.डी.ओ.पंचायत एवं खंड शिक्षा अधिकारी सरताज अहमद ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् काशी प्रांत की छात्रा प्रमुख श्रीमती सीमा सिंह को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा ब्लाक अध्यक्ष राज बख्श मौर्य तथा महामंत्री शिव नरायन वर्मा द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि को खंड शिक्षा अधिकारी सरताज अहमद द्वारा प्रेरणा मोमेंटो एवं संगठन के अध्यक्ष राज बख्श मौर्य तथा महामंत्री शिव नरायन द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा मोमेंटो के रुप में भेंट की गई।
 इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बल्दीराय के अध्यक्ष वेद प्रताप सिंह,अटेवा अध्यक्ष हरि श्याम मौर्य, ए आर पी राम धर यादव, प्रधानाध्यापक कल्लू, राम सिंह, शमीम खान, पंकज कुमार, शैलेन्द्र मिश्रा, अनिल कुमार वर्मा, बजरंग मौर्य, अजय सिंह गौतम, आलोक पाठक, अनिल कुमार यादव  लाल साहब गौतम सहित ब्लाक के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार वर्मा, विवेकानंद ओझा, संजय यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा