जनता से किया वादा नही पूरा कर पाई प्रदेश की भाजपा सरकार- नरेश उत्तम पटेल


रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
सुलतानपुर-किसान नौजवान परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता के बीच मे अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी समाजवादी पार्टी द्वारा आज सुल्तानपुर जिले में कई कार्यक्रम किये गए।जिसमे इसौली विधान सभा अंतर्गत दानिश एडुकेशन ग्रुप संस्थान के प्रबंधक मिर्जा इशराक बेग ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत किया स्वागत के दौरान चुनाव चिन्ह साइकिल भेंट की,अपने वक्तव्य  में अध्यक्ष के बताया कि इशराक बेग सपा के मजबूत सिपाही है भीड़ को देख कर अध्यक्ष ने पीठ थपथपाई और कहा कि ऐसे ही सिपाही की आवश्यकता यहां की जनता को है।सभा मे रात होने पर भी सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।आगे बोलते हुए अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी महंगाई की मार से पीड़ित है,डीजल,पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है,सरकार अपने वादे पर खरी नही उतर रही है, कार्यक्रम का संचालन अतहर ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा