रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
इसौली विधानसभा के मण्डल बल्दीराय में भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया | मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने बताया कि पारा बाजार स्थित भाजपा मण्डल कार्यालय सहित सभी जिला पंचायत वार्डों तथा सभी बूथों पर पार्टी का झण्डा फहरा कर एवं मिठाई बांटकर स्थापना दिवस मनाया गया | इसी क्रम में जिला पंचायत वार्ड नम्बर 27 के बहुरांवा बाजार में LED स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्बोधन को कार्यकर्ताओं के मध्य सुना गया 
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया | कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मण्डल प्रभारी राम नरायन उपाध्याय ने पार्टी की रीति नीति तथा उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा किया तथा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम को वार्ड प्रभारी आशीष सिंह रानू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह तथा पूर्व मण्डल अध्यक्ष आचार्य सूर्यभान पाण्डेय ने सम्बोधित किया | अन्त में मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने आये हुए अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया |कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री नरेंद्र अग्रहरि किया।
इस अवसर पर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजधर शुक्ल,मण्डल महामंत्री दिलीप सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष घनश्याम तिवारी, अनिल मिश्रा, अवधेश पाण्डेय, श्रीनिवास शुक्ल, पंकज शुक्ल,विजय तिवारी,रामदत्त तिवारी,मधूसूदन दूबे,रवि पाठक, श्याम प्रीत,अमित मिश्रा,सत्यदेव पाण्डेय,अभिमन्यु मिश्रा, विशाल जायसवाल,श्याम मिलन, रंजीत प्रजापति,श्रवण सरोज, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा