स्कूल रेडिनस कार्यक्रम के पूर्व चहक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इम्तियाज़ खान---
सुल्तानपुर/शिक्षा क्षेत्र बल्दीराय अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चककारी भीट, में प्रधानाध्यापक निहाल अहमद खान द्वारा निपुण भारत मिशन के तहत सत्र 2023-24 हेतु कक्षा 1 में नवप्रवेशी बच्चों के अभिभावकों समेत अन्य अभिभावकों को आमंत्रित कर चहक का कार्यक्रम मनाया गया।
 स्कूल रेडिनस की नोडल शिक्षिका भावना त्रिपाठी द्वारा आए सभी अभिभावकों सहित कार्यक्रम में उपस्थिति ब्लॉक के समस्त एआरपी शमीम खान, राम धर यादव, प्रतिभा सिंह, मनोज कुमार यादव एवं रमेश कुमार मिश्रा का स्वागत किया गया साथ ही चहक के तहत विद्यालय में उपलब्ध सामाग्रियों का प्रदर्शन एवं बच्चों को तैयार कराए गए गतिविधि का प्रदर्शन कराया गया, जिसमें कई बच्चों द्वारा समूह में चहक से संबंधित गतिविधि की गई। 
छात्राओं के एक समूह द्वारा मास्क एक्टिविटी की गई जिसे विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहित सभी अभिभावकों द्वारा खूब प्रसंशा मिली। क्रमश: सभी एआरपी द्वारा बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने , बच्चों को प्रतिदिन साफ सफ़ाई से विद्यालय भेजने, विद्यालय के संपर्क में बने रहने एवं विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सामाग्रियों के बारे में तथा उनके उपयोग आदि के बारे में बताया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक परशुराम मौर्य,मेहरून निशा एवं मंशा देवी मौजूद रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं