री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
मुस्लिम बाहुल्य इसौली सीट पर इस बार भी भाजपा का कमल खिलते-खिलते रह गया। बीजेपी प्रत्याशी ओमप्रकाश बजरंगी री काउंटिंग में सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद ताहिर खान से 269 वोट से हार गए। इससे पहले मोदी लहर में भी बजरंगी को री काउंटिंग में ही हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कहा जा सकता है कि री काउंटिंग अब उनका मुकद्दर बन गया है।

लेट में उतारा था सपा-भाजपा ने प्रत्याशी

बता दें कि इसौली सीट भाजपा और सपा दोनों ही के लिए सुल्तानपुर की इसौली सीट नाक का सवाल थी। सपा यहां जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बेताब तो भाजपा कमल खिलाने के लिए भरसक प्रयास में थी। हालांकि दोनों ही दलों ने यहां प्रत्याशी उतारने में देर की थी। भाजपा ने जहां मोदी लहर के रनर ओमप्रकाश पांडे बजरंगी पर दांव खेला तो सपा ने दो बार के सीटिंग विधायक अबरार अहमद का टिकट काट कर पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर खान को चेहरा बनाया। ताहिर को बड़े पैमाने पर भीतरघात का सामना करना पड़ा। जिसका असर नतीजों पर पड़ा है यह साफ है।

बैलेट पेपर की गिनती के बाद सपा प्रत्याशी जीते

गौरतलब रहे कि सुल्तानपुर की पांच सीटों पर कल आए नतीजों में 2017 की ही तस्वीर दोहराई गई है। इसौली सीट पर जहां फिर से सपा ने जीतकर जीत की हैट्रिक लगाई वही अन्य चारों सीटों पर भाजपा ने कब्जा बरकार रखा है।इसौली सीट पर चुनाव परिणाम काफी चौकाने वाला रहा। सपा प्रत्याशी ताहिर खान ने री काउनटिंग में 269 वोटों से जीत दर्ज कराई। पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर खान ने 69629 वोट पाकर जीत दर्ज कराई तो भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी 69360 वोट पाकर हार गए। यहा बसपा के यशभद्र सिंह 54119 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। री काउंटिंग में ताहिर ने 116 वोटों से बढ़त बनाई और में बैलेट पेपर की गिनती के बाद वो 269 वोटों से जीत गए।

2017 में 4241 वोटों से हारी थी भाजपा

यही हाल 2017 के चुनाव नतीजे आने पर था। जब नतीजे आ रहे थे तब भाजपा प्रत्याशी की जीत की खुशियां मनाई जाने लगी थी। इसी समय पूर्व सपा विधायक अबरार अहमद के समर्थक लामबंद हो गए थे और फिर से काउंटिंग को लेकर उन्होंने हंगामा काटा था। तब जिला प्रशासन ने री काउंटिंग कराई तो भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश बजरंगी 4241 वोटों से चुनाव हार गए थे।2017 के चुनाव में सपा के अबरार अहमद को कुल 51,583 वोट मिले थे और भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी को 47,342 मत मिले थे। जबकि इस बार बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले यशभद्र सिंह मोनू ने 2017 में रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें 43,026 वोट मिले थे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा