जनता के साथ मिलकर हमने एक नया सुल्तानपुर बनाया-सांसद मेनका गांधी

इम्तियाज़ खान
बल्दीराय-मां प्यार से बना जाता है उम्र से नहीं।मुझे जनता ने मां का प्यार इस लिए नही दिया कि हम उम्र में बड़े हैं या बड़े घराने से हैं।बल्कि हमने जनता से प्यार किया इस लिए मैं सबके लिए माँ जैसी हूँ।हमने सुल्तानपुर शहर को खूबसूरत बनाने का काम किया।अस्पताल, आक्सीजन,बिजली के जर्जर तार,प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर सबको देने का प्रयास किया।
पूरे प्रदेश में सबसे अधिक आवास सुल्तानपुर को मिला।शेष जिन जरूरतमंद को आवास नही मिला उन्हें अप्रैल के बाद मिल जाएगा।आपने जो भी कहा उसे पूरा करने का काम मेरे द्वारा किया गया।और जो भी कार्य अभी शेष है उसे पूरी जिम्मेदारी से करने का प्रयास करूंगी।अलीगंज से प्रभात नगर का रोड जो बहत्तर करोड़ से निर्मित होगा उसे भी स्वीकृति मिल गयी है।जिस पर जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।
इस मौके पर भाजपा नेता विकास शुक्ल,जिला पंचायत सदस्य बब्बू फाइटर,बद्री प्रसाद यादव,गुलाम हैदर बब्बू,हजारी लाल प्रधान,प्रदीप सिंह,अजय मिश्र,जितेंद्र मिश्र,लाल बहादुर यादव,अरुण मिश्र झब्बर शुक्ल,चंद्र भांन यादव,राजधर शुक्ल,प्रधान काँपा धर्मेंद्र तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम आयोजक जय प्रकाश मिश्र ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सांसद महोदया को अवगत कराया।और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

आल्हा हमारी प्राचीन संस्कृति व वीरता की पहचान-मनीष पांडेय

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा