सामूहिक विवाह योजना के तहत 9 मुस्लिम सहित 141 जोड़े बंधे विवाह बंधन में
इम्तियाज़ खान -
सुलतानपुर-- बल्दीराय विकास खंड परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 141 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न कराया गया। विवाह के दौरान वैवाहिक व मंगल गीत की गूंज रही। 141 जोड़ों मे 9 मुस्लिम जोड़ो का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से कर आशीर्वाद देकर हुई विदाई ।
141 जोड़ों को विवाह से संबंधित प्रोत्साहन करने के लिए गहने एवं अन्य सामग्रियां वितरित की गई एवं विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र दिया गया।
विवाह समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज से आप सभी गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर चुके हैं गृहस्थ आश्रम का आज से पहला दिन सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हो आप सभी आज से एक दूजे के हो गए है। अपने जीवन को पति पत्नी दोनों अच्छे से निर्वाह करें ।ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने कहां कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में लोगों को से आखिरी पायदान पर खड़े लोगों को लाभ मिल रहा है उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विवाह के लिए जितने भी जुड़े हैं उनका विवाह बिना किसी इंतजार के करवा दिया जाए कोई भी जोड़ा बिना विवाह के लौट के नहीं जाना चाहिए ।
जिला प्रोबेशन अधिकारी बीपी वर्मा महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ,खंड विकास अधिकारी सत्यनारायण सिंह एडीओ समाज कल्याणअभिषेक गिरी एडीओ पंचायत दयावंत सिंह विनोद सिंह , हरिवंश सिंह विजय सिंह , राजधर शुकला,मुकेश अग्रहरि , सूर्यभान पाण्डेय ,अजय कुमार साहू , योन्द्र मिश्रा, नन्हेलाल तिवारी, विजय,वेद प्रकाश यादव, हौसला प्रसाद , रामतेज वर्मा ग्राम विकास अधिकारी, दीप्ति यादव , सुषमा दूबे , मीना तिवारी , ललिता देवी , मालती , रेनू , आरती , प्रतिमा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment