जिलाधिकारी के तबादले पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ जनपद सुल्तानपुर की टीम अपने जिला सचिव के नेतृत्व में उन्हें भावपूर्ण विदाई दी


इम्तियाज़ खान
        सुल्तानपुर 28 फरवरी 2023 -जिले के जनप्रिय माननीय जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के तबादले पर आज उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ जनपद सुल्तानपुर के जिला सचिव /जेल विजिटर अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिलाधिकारी महोदय से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर भावपूर्ण विदाई दी | इस भावुक क्षण पर अमर बहादुर सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय आप के नेतृत्व में जिला का स्वर्ण काल के रूप में व्यतीत हुआ है। अपराध निरोधक समिति के सभी पदाधिकारियों ईश्वर से कामना करते हैं कि जल्द आपका प्रमोशन हो और आप अयोध्या मंडल का कमिश्नर बने और फिर से आपका स्नेह हम सभी को मिल सकें। समिति के बाकी पदाधिकारियों ने कहा कि महोदय आपके यहां से जाने का हम सभी को बेहद दुख है|तहसील सचिव बाल गोविन्द मौर्य बताया कि आपके द्वारा जनपद सुल्तानपुर से लेकर बल्दीराय तहसील क्षेत्र तक जो सहयोग मिला वह अतुलनीय है। वहीं जिलाधिकारी महोदय के द्वारा आभार जताते हुए बताया कि हम समित के कार्यों की सराहना करते हैं और राजधानी में भी रहकर हम समित का पूरा सहयोग करते रहेंगे।
      इस मौके पर  जिला उपाध्यक्ष अलीमुद्दीन बचन्नू भाई,जिला कोषाध्यक्ष गोपाल चंद्र अग्रहरि, जिला सह सचिव आशीष कुमार तिवारी ,जिला मीडिया प्रभारी विनय सेन ,सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर गंगा शरण पांडेय, लक्ष्मणपुर चौकी सचिव डॉ संतोष पाठक ,कंप्यूटर प्रभारी मो. इस्माइल , पारा चौकी मीडिया प्रभारी राहुल दुबे  सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं