इसौली विधायक ताहिर खान का सरकार पर निशाना:बोले-मैन्यूफैक्चरिंग काम्प्लेक्स बनवाना चाहते हैं, हमारी विधानसभा में 50 कि० मी के अंदर में एक भी कट नहीं

इम्तियाज़ खान

इसौली से सपा विधायक ताहिर खान ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा सीएम ने कहा कि हम मैनिफैकचैरिंग काम्प्लेक्स बनाएंगे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर और बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर। मैं कहना चाहूंगा कि हमारी विधानसभा इसौली में कट नहीं है। बल्दीराय से बहुरावा मार्ग हमारे संसदीय मंत्री बैठे हुए है नोट कर ले कि कट नहीं है। आप विकास की बात कर रहें कैसे विकास होगा कि जब 50 किलोमीटर के दायरे में कट नहीं दिया गया है।

हमारे पास 90 किमी का बहुत बड़ा हब

ताहिर खान ने कहा हमारी अवाम भी चाहती है पूर्वांचल एक्सप्रेस पर चढ़ना तो सुलतानपुर से हलियापुर को फोरलेन कर दीजिये। फोरलेन के साथ अगर आप मैनिफैकचैरिंग हब बनाना चाहते हैं तो हमारे पास 90 किमी का बहुत बड़ा हब है आइये बनाइये वहां पर। पूर्वांचल पर चढ़ने के लिये हमारे पास कोई रास्ता नहीं है। राज्यपाल से भी मैने यह मांग किया था। हमारे क्षेत्र में तहसील है लेकिन वहां रजिस्ट्री नहीं होती वहां रजिस्ट्री आफिस बनाया जाएं ताकि हम भी मजबूत हो और सरकार को भी बल प्रदान हो। हमारे इंटर कालेज और लड़कियों के डिग्री कालेज नहीं है मेरी गुज़ारिश है कि सरकार इस पर भी ध्यान दे।

आवास योजना के नाम पर फंड ऊंट के मुंह में जीरा

विधायक ने ये भी कहा कि मैं कहूंगा आवास योजना के नाम पर जो फंड दिया जाता है वह ऊंट के मुंह में जीरा है। इस रकम को भी बढ़ाया जाए। आप लोगों से निवेदन है कि दिल बड़ा करें और इसे बढ़ा कर दें ताकि जिनके हालात बदतर है वह सही हो सके और बेहतर मकान बना सके। मैं एक मांग करता हूं कि इतना सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 51 हजार रुपये दिया जाता है जिसमें 35 हजार रुपये उसके खाते में जाता है। मैं आपके माध्यम से मांग करता हूं कि 1 लाख 51 हजार रुपये किया जाएं और इसमें 1 लाख 35 हजार रुपये उसके खाते में भेजा जाए ताकि वह उसको बैकअप कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

2 अक्टूबर जन्मदिन::शास्त्री जी ने कहा , वे कश्मीर पहुंचें इससे पहले लाहौर पहुंचना चाहता हूं