सुल्तानपुर में 13 माह के मासूम का नहर में मिला शव: बहू का आरोप- सास व देवर हमें दिया था धक्का, सुबह घर से दिया था निकाल
रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
सुलतानपुर के बल्दीराय थानाक्षेत्र के पूरे सरजू सीला पाण्डेय मजरे दक्खिन गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सुसराल वालों पर बहू को 13 माह के मासूम के साथ घर से बाहर निकाला। आरोप है रास्ते में सास और देवर ने दोनों मां-बेटे को नहर में धक्का दे दिया। जिसमे मासूम की पानी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
बल्दीराय थानाक्षेत्र का मामला-
घटना क्रम के अनुसार मृतक श्रीयांश (13 माह) की मां का आरोप है की पति कमल सूरत में नौकरी करता है। घर पर सास ससुर व देवर रहते हैं। मृतक की मां शिवानी व सास प्रेम कुमारी से झगड़ा हुआ था सास प्रेमकुमारी व देवर विमल ने सोमवार की सुबह घर से निकाल दिया। मृतक मां का माइका महोलिया थाना हंरिग्टनगंज जिला अयोध्या है। तेरह माह के श्रीयांश के साथ जा रही थी। शारदा सहायक नहर दक्खिन गांव पहुंची ही थी।
सुसराल वाले समझ रहे थे शौच को गई है बहू
आरोप है की देवर विमल व सासू प्रेमकुमारी दोनो ने धक्का दे दिया और बेटे के साथ वह नहर में गिर गई। नहर मे अधिक पानी होने के नारे वह अपने बच्चे को नही बच्चा सकी बच्चे की मौत हो गई और मृतक बच्चे की मां किसी तरह से बच गई। राहगीरो की मदद से नहर से बहर निकली। घटना की सूचना पुलिस को राहगिरो ने दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर देवर विमल का कहना है कि घटना की जानकारी हम लोगो को सुबह हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
विमल ने यह भी बताया कि सुबह हम लोग रोज की भांति सो के उठे तो भाभी शिवानी व भतिजा श्रीयांश बिस्तर पर नहीं था। परिवार यह जानकर खोज नहीं की की बहू शौच के लिए गई है। थोड़ी ही देर बाद सूचना आयी की सिरीयान्स दखिन गांव के पास नहर में डूब गया और उसकी मौत हो गई। इस बाबत क्षेत्राधिकारी रमेश ने बताया की सास बहू मे विवाद हुआ था। यह सही है। घटना कैसे घटित हुई इस की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है पोस्टमास्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सत्यता सामने आ जाएगी।
Comments
Post a Comment