दिव्यांग जनों में बांटी गई ट्राई साइकिल

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
 जनपद सुल्तानपुर के वि.खं. धनपतगंज परिसर में दिव्यांग विभाग के द्वारा धनपतगंज बल्दीराय विकास खंड के 65 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल दिया गया। जिन दिव्यांग जनों ने पहले से ही उपकरण के लिए आवेदन पंजीकृत कराया था जो कि सुधा फाउंडेशन के सहयोग से किया गया था। सुधा फाउंडेशन अध्यक्ष सुधा सिंह ने लाभार्थियों का सहयोग करके पूर्व में ही आवेदन करवाया था उन्हीं लाभार्थियों को उपकरण दिया गया।
     वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ धनपतगंज ब्लाक प्रमुख यस भद्र सिंह मोनू ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल देकर किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र प्रताप सिंह जित्तू पीरो सरैया, इंद्रपाल सिंह प्रधान हन्ना हरौरा, राजेश तिवारी प्रधान समरथपुर, प्रगति शील किसान सुहेल आलम ,दिव्यांग विभाग से प्रमोद पांडेय वरिष्ठ सहायक, रामकेवल वर्मा उपस्थित रहे।दिव्यांग विभाग की सहयोगी संस्था सुधा फाउंडेशन की अध्यक्षा सुधा सिंह ने वितरण में अहम भूमिका निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा