पूजन अर्चन के बाद 7 दिवसीय देवी भागवत का हुआ समापन


 देवी मूर्ति स्थापना के साथ भंडारा संपन्न
तहसील क्षेत्र बल्दीराय के अंतर्गत ग्राम जरई कला में आयोजित 7  दिवसीय देवी भागवत महापुराण कथा मूर्ति स्थापना एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई कथा व्यास गद्दी पर विराजमान पंडित राहुल त्रिपाठी द्वारा 7 दिनों तक लगातार देवी भागवत महापुराण का श्रवण श्रोताओं को कराया गया इसके पश्चात कथा प्रांगण में कलाकार द्वारा विभिन्न मां के स्वरूप वाली झांकियां प्रस्तुत की गई।
 क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी ठाकुर बद्री विशाल सिंह द्वारा आयोजित इस नवरात्र के पावन पर्व के अवसर पर कथा प्रांगण में मां की एक  भव्य दुर्गा मां की मूर्ति की स्थापना करवाई गई जिसमें उनके पुत्र शिवानंद सिंह अपनी पत्नी सीमा सिंह सहित मां की मूर्ति का विधिवत पूजन अर्चन किया इस अवसर पर गांव की महिलाएं पुरुष धार्मिक भजनों पर खूब थिरके मूर्ति का अनावरण होने के समय  पूरा कथा प्रांगण मां की  जयकारों के साथ गुंजायमान हो गया
 
 कथा प्रांगण में मां की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

 देवी भागवत महापुराण कथा प्रांगण में कलाकार शिव बहादुर द्वारा मां की स्वरूप की विभिन्न झांकी प्रस्तुत करके श्रोताओं का मन मोह लिया कलाकार  ने देवी दुर्गा काली स्वरूप रुकमणी राधा सहित कई मनमोहक झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया श्रोता झांकी देख कर मनमोहित हो गए और कलाकार की भावना से उल्लेहितभी हो हुए
 कथा समापन के अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने मां का प्रसाद चखा उक्त अवसर पर शिवानंद सिंह दिनेश सिंह रविंद्र सिंह सुरेश सिंह सानू सिंह मनीष सिंह अंकित सिंह देवांश सिंह राकेश सिंह मुकुल सिंह राजू सिंह सीमा सिंह नीलम सिंह मीनू सिंह सपना सिंह उषा सिंह प्रिया सिंह कपिल सिंह रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रोता गण मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. मोहम्मद आजम अंसारी ने विश्व शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में आकर सुल्तानपुर का नाम किया रोशन

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़,2 के पैर में लगी गोली,1 को दबोचा