आदर्श श्री गोस्वामी बाबा इण्टर मीडिएट कालेज बिरधौरा में मौर्य बंधुत्व क्लब उत्तर प्रदेश के बैनर तले सजातीय समाज के साथ बैठक
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के आदर्श श्री गोस्वामी बाबा इण्टर मीडिएट कालेज बिरधौरा में मौर्य बंधुत्व क्लब उत्तर प्रदेश के बैनर तले सजातीय समाज के साथ बैठक करते हुए सामाजिक, राजनैतिक ,सांस्कृतिक, शैक्षणिक संगोष्ठी सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला संरक्षक हरिप्रसाद मौर्य ने किया।
मौर्य बंधुत्व क्लब के संस्थापक रामसजीवन मौर्य बब्बू भैया के द्वारा बैठक में सभी को सामाजिक चेतना के साथ-साथ आर्थिक मजबूती के तहत सामाजिक उत्थान करते हुए अपने - अपने बच्चों को शैक्षिक स्तर सुधार के लिए बल दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष /पंचशील बालिका इंटर कॉलेज रामगंज, अमेठी के प्रबंधक इंजीनियर राम अचल मौर्य ने बताया कि हमारे समाज में बहुत विभूतियां हैं उन्हें अपने संगठन के साथ जोड़कर पूरे प्रदेश में एक नई क्रांति के तहत ऊर्जावान साथियों की तलाश करना है जिस के क्रम में यह टीम भ्रमण करके क्रांतिकारी साथियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
संगठन महामंत्री रमाशंकर मौर्य ने बताया कि अपने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा पर सेमिनार, गरीब कन्याओं का विवाह सहित अनेकों सामाजिक कार्य करके हम अपने समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने प्रयास कर रहे हैं ।मण्डल अध्यक्ष अयोध्या शिवभानु कृष्णा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि सामाजिक उत्थान के लिए हमें संगठित रहना जरूरी है अपने संगठन के बल पर ही अपने साथियों की सुरक्षा के साथ उनके चौमुखी विकास का हम रास्ता प्रशस्त कर सकते हैं।
जिलाध्यक्ष एमबीसी सुलतानपुर पवन कुमार मौर्य ने संगठन पर विस्तार से चर्चा की वही मध्यप्रदेश शिरमौर्य रीवा के विष्णुकांत कुशवाहा पूर्व दूतावास रूस ने अपने अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव साझा करते हुए अपने समाज के अंदर एक नई चेतना के साथ ऊर्जा भरने का प्रयास किया वही हो रहे पक्षपात वह अनेकों प्रकार से जीवन यात्राओं से संघर्ष करने के लिए समाज को संगठित होकर शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए सभी का सामूहिक प्रयास करना जरूरी है तभी समाज का समुचित विकास हो सकता है वहीं राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने समाज को स्थापित करने के लिए नई पीढ़ी को आगे लाने का किया प्रयास।
इस मौके पर पारस मौर्य गोसाईगंज, संगठन मंत्री सुनील मौर्य जी, गुलाबचंद्र मौर्य,सुनील कुमार मौर्य जौनपुर,शिव प्रसाद एस पी मौर्य, राकेश कुमार मौर्य, रामभवन मौर्य, शंकर प्रसाद मौर्य, सौरभ मौर्य, रामप्रकाश मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, रामकुमार मौर्य,प्रदीप कुमार मौर्य, रमेश कुमार मौर्य, श्रवण कुमार मौर्य बीडीसी, जे पी मौर्य बीडीसी, शिवसागर मौर्य, राजेश मौर्य,हरिराम मौर्य, राज गोविन्द मौर्य,सचिन मौर्य, कपिल मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिकरन मौर्य, सेवा निवृत्त कैशियर बीओबी केदारनाथ मौर्य, मोहित मौर्य, पवन कुमार मौर्य, शिव कुमार मौर्य, पप्पू मौर्य, डॉ जितेंद्र मौर्य पशु चिकित्सक, अरुण कुमार मौर्य, संजय मौर्य, दुर्गा मौर्य आदि मौर्य समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा मौर्य बंधुत्व क्लब के जिला संयोजक बाल गोविन्द मौर्य ने करते हुए सभी के अंदर नई ऊर्जा का संचार करने का किया प्रयास।
Comments
Post a Comment