कृषि वैज्ञानिक ने भ्रमण कर सिखाएं वैज्ञानिक गुर

रिपोर्ट-इम्तियाज़ खान
सुलतानपुर-नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार सिंह ने गौरा बरामऊ पारा नटौली अरवल आदि गांव में पहुंचकर  किसानों से मुलाकात की किसानों द्वारा लगाई गई फसल को भी देखा साथ ही साथ ग्राम पंचायत नटौली में सोहराब की बाग में थाई अमरूद और पपीते पौधे रोपण भी किया ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों को सिखाये  वैज्ञानिक गुर सिंह ने बताया कि कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए वैज्ञानिक विधि अपनाना होगा। इस समय मार्केट में अमरूद का अच्छा रेट रहता है और इसमें रोग भी कम आता है थाई अमरूद पपीता की मारकिट मे अधिक मांग है कृषक अमरूद और पपीते की खेती करके अधिक आय ले सकते हैं अमरूद और जामुन का पौधा ऐसा है कि बाढ़ आने पर भी या पौधा नष्ट नहीं होता इस पौधे में पानी सहन की शक्ति अधिक होती है। इस कार्य के लिए कृषक सोहराब ने डॉ विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

आल्हा हमारी प्राचीन संस्कृति व वीरता की पहचान-मनीष पांडेय

री-काउंटिंग में हार बनी मुकद्दर:सुल्तानपुर में लगातार दूसरी बार हारे भाजपा के ओमप्रकाश बजरंगी, इस बार 269 वोटों से मिली पराजय

कहानी उस कुली की, जिसने स्टेशन के Wi-Fi से पढ़कर पास की IAS की परीक्षा और बन गया अफसर